Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

लोकसभा चुनाव: मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित्य

07 अप्रैल, 2024 05:05 PM

शिमला: हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने से पहले कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई हिमाचल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की चर्चा में मंडी संसदीय सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की जगह वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह का नाम आगे कर दिया गया है। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हैं और पिछले लोकसभा उपचुनाव में माता प्रतिभा सिंह का चुनाव संभाल चुके हैं। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में हुई। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर व रामलाल ठाकुर आदि शामिल हुए, जबकि विक्रमादित्य सिंह को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था। कांग्रेस प्रभारी ने इसी बैठक में कहा कि पार्टी के सर्वे में विक्रमादित्य सिंह का नाम पहले नंबर पर है, इसलिए इन्हें ही चुनाव में उतरना चाहिए।

सूत्र कहते हैं कि उनकी कंसेंट भी पहले ले ली गई थी। इस तरह से मंडी सीट पर उनका एक तरह से अकेला नाम हो गया है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास के साथ भी प्रभारी राजीव शुक्ला और अन्य नेताओं की चर्चा हुई है। अब दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक दस अप्रैल को प्रस्तावित की गई है। इसलिए हिमाचल की संसदीय सीटों को लेकर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 10 या 11 अप्रैल को जारी हो सकती है। संभावना है कि शिमला को छोडक़र बाकी तीन सीटों के प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे, जबकि विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए पार्टी थोड़ा वक्त लेगी। मंडी सीट पर भाजपा द्वारा अभिनेत्री कंगना रणौत को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी युवा वोटर पर फोकस करना चाहती है। यह भी एक वजह है कि विक्रमादित्य सिंह को प्रतिभा सिंह की बजाय मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है।

हमीरपुर से रायजादा, कांगड़ा से आशा

हमीरपुर सीट पर कांग्रेस ने ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को प्रत्याशी लगभग फाइनल कर दिया है। इनका नाम भी स्क्रीनिंग कमेटी से निकल गया है। कांगड़ा सीट पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी का नाम सबसे आगे है। हालांकि यहां कुछ और दावेदार भी कांग्रेस के पास हैं। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में इस बात पर भी सहमति बन गई थी कि लोकसभा का चुनाव जीतने की क्षमता के आधार पर सिटिंग एमएलए को भी लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संख्या बल के हिसाब से सरकार को कोई खतरा नहीं है, इसलिए विधायक चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चा है कि दो विधायक उम्मीदवार हो सकते हैं।

सीएम-शुक्ला से मिले वीरेंद्र कश्यप

शिमला संसदीय सीट को लेकर कांग्रेस में आखिरी वक्त में पेंच फंस गया है। इसकी एक वजह भाजपा के पूर्व सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप की कांग्रेस में एंट्री को लेकर भी है। वीरेंद्र कश्यप दिल्ली में डटे हैं और कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कई कांग्रेस नेताओं से शनिवार को मुलाकात कर चुके हैं। शिमला सीट से दो कैबिनेट मंत्री भी उनका स्पोर्ट कर रहे हैं। उनके अलावा इस सीट पर दावेदारों में विधायक विनोद सुल्तानपुरीए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमारए अमित नंदाए दयाल प्यारी और डॉ अश्वनी कुमार के नाम लिए जा रहे थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी पहले वीरेंद्र कश्यप की एंट्री को लेकर फैसला लेना चाहती है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब