Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

लॉ छात्रा हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी के परिवार वालों ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

13 फ़रवरी, 2026 12:00 PM

तरनतारन लॉ छात्रा के हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। तरनतारन स्थित एक लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या करने और बाद में खुद को भी गोली मारने वाले छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पहली बार आरोपी छात्र प्रिंसराज का परिवार मीडिया के सामने आया और मां ने पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आरोपी की मां ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा इतना बड़ा कदम उठा सकता है। मां ने रोते हुए बताया कि, बेटे का कॉलेज में दाखिला हुए अभी करीब 6 महीने ही हुए थे और वह पढ़ाई में अच्छा था। बेटा अक्सर घर में पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं की ही बात करता था। मां ने दावा किया कि मृतक छात्रा उससे फोन नंबर मांगती थी, लेकिन उसने नंबर नहीं दिया क्योंकि वह नंबर मां के नाम पर था। यही नहीं लड़की हमेशा उनके बेटे को कहती थी कि वह दूसरे लड़कों की तरह नहीं है, सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देता है।

मृतक प्रिंसराज की मां कहना है कि बेटे ने कुछ दिन पहले यह भी बताया था कि उसने लड़की को किसी अन्य युवक के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था, जिसके बाद वह परेशान नजर आया। हालांकि उन्होंने बेटे को समझाने की बात कही और कहा कि उन्हें किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी।आरोपी छात्र प्रिंसराज की मां ने आगे बताया कि घटना वाले दिन भी वह उन्हें रोजाना की तरह मिलकर गया था। लेकिन उसने जाते समय कहा था, मां मैं जा रहा हूं। मां ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि, मेरा बेटा ऐसा कदम उठा लेगा।

दूसरी ओर, मृतक छात्रा के परिवार ने पहले इसे एकतरफा प्रेम का मामला बताया था। छात्रा की मां का कहना था कि आरोपी ने प्रपोज किया था, लेकिन उनकी बेटी ने साफ इनकार कर दिया था, जिससे वह नाराज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी को आरोपी छात्र ने क्लासरूम में छात्रा पर गोली चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। बता दें कि, गत 9 फरवरी की सुबह 9.16 मिनट पर लॉ कालेज में घटना को अंजाम दिया गया। छात्र छात्राएं अपनी सीटों पर बैठे थे। इस दौरान मृतक संदीप कौर अपनी सहेली के साथ पीछे की बैंच पर बैठी थी। इस दौरान आरोपी छात्र प्रिंसराज वहां पर आया और उनसे बातचीत करने लगा। फिर देखते ही देखते आरोपी छात्र ने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप कौर के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल छात्र की भी इलाज दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे