Monday, July 06, 2026
BREAKING
सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

राष्ट्रीय

लालू के चारा घोटाले के पैसों से हो जाता बिहार का विकास : गिरिराज सिंह

15 सितंबर, 2025 11:58 AM

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पूर्णिया दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता लालू यादव से ज्ञान लेना चाहिए।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ रुपए का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है। इतनी बड़ी धनराशि से बिहार के स्कूलों में चारदीवारी, खेल के मैदान और लड़कियों के लिए अलग से शौचालय बनाए जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम की कई रैलियों से राज्य पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है।

वहीं, तेजस्वी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव को अपने पिता से कुछ सीख लेनी चाहिए, या यूं कहें कि उनके पिता को कुछ ज्ञान देना चाहिए था। उनके पिता ने चारा घोटाले में जो पैसा गंवाया था, उससे आज बड़ा विकास हो सकता था।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही विदेशों में भी भारत अपना डंका बजा रहा है। जब भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं, हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हैं, जिससे बिहार के विकास को गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव के 10 साल के शासन को भ्रष्टाचार ने घेर लिया था। इन लोगों का काम केवल अपना और परिवार का विकास करना है।

केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी जीत को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को समर्पित किया, जो सिर्फ एक भारतवंशी ही कर सकता है। इस हार के बाद पाकिस्तान को तो डूबकर मर जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित