Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

लद्दाख पर MHA का बड़ा फैसला- LG से छीनी ये बड़ी पावर, गृह मंत्रालय ने इस वजह से लिया फैसला

28 नवंबर, 2025 07:17 PM

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने एक लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। लद्दाख के मौजूदा LG से Delegated Financial Powers वापस ले ली हैं। इन शक्तियों का उपयोग अब सीधे भारत सरकार का गृह मंत्रालय करेगा। नई गाइडलाइंस के अनुसार MHA के पास अब LG के पास पहले से मौजूद ₹100 करोड़ रुपये तक की स्कीम और प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की पावर होगी।

किन अधिकारियों की शक्तियाँ हुईं कम?
यह बदलाव केवल LG तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य अधिकारियों की वित्तीय शक्तियों में भी कटौती की गई है। ₹20 करोड़ रुपये तक के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की वित्तीय शक्ति अब MHA को दे दी गई है। इन्हें भी ₹3 करोड़ से ₹10 करोड़ के बीच के अलग-अलग कामों को मंजूरी देने की शक्तियों का उपयोग करने से रोक दिया गया है। ₹100 करोड़ तक की स्कीम/प्रोजेक्ट्स की मंजूरी, जो पहले LG के पास थी अब MHA देगा।

MHA के पास क्यों गईं ये शक्तियाँ?
सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक यह है कि डिपार्टमेंट के हेड और डिप्टी कमिश्नरों की ₹5 करोड़ तक के अलग-अलग कामों को मंजूरी देने की शक्तियों को वापस ले लिया गया है और ये शक्तियाँ MHA के पास चली गई हैं। चूँकि लेह हिल काउंसिल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और उसे भंग कर दिया गया है (शक्तियाँ डिप्टी कमिश्नर लेह को दी गई हैं) और कारगिल हिल काउंसिल भी बनी हुई है। ऐसे में इन अधिकारियों के लिए असल में काम करना मुश्किल हो गया था।

MHA के आदेश में क्या कहा गया?
लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने MHA के निर्देशों के आधार पर इस संबंध में एक ऑर्डर जारी किया है। MHA के ऑर्डर में साफ कहा गया है कि "प्रोजेक्ट्स/स्कीमों के अप्रेजल और अप्रूवल के सभी नए प्रपोजल, आवश्यक अप्रूवल के लिए सीधे मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स को सबमिट किए जाएँगे।"MHA को सबमिट किए जाने वाले सभी प्रस्ताव प्लानिंग डेवलपमेंट एंड मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट, लद्दाख के माध्यम से भेजे जाएँगे। यह स्पष्ट किया गया है कि सभी चल रही स्कीम/प्रोजेक्ट्स (जिनको पहले ही एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल मिल चुका है या टेंडर किया जा चुका है) पहले दी गई शक्तियों के तहत ही चलते रहेंगे।

अधिकारियों के पास बची हुई शक्तियाँ
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) से बड़ी वित्तीय शक्तियाँ वापस लिए जाने के बावजूद लद्दाख के विभिन्न अधिकारियों को आकस्मिक और विविध खर्चों के लिए कुछ शक्तियाँ बरकरार रखी गई हैं। LG लद्दाख के पास बजटीय सीमा के भीतर आकस्मिक और विविध खर्च करने की पूरी शक्ति होगी। इसके अलावा चीफ सेक्रेटरी को ₹1 करोड़ रुपये तक फाइनेंस सेक्रेटरी को ₹75 लाख रुपये तक, एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी को ₹50 लाख रुपये तक और HoD को ₹30 लाख रुपये तक के ऐसे खर्चों को मंजूरी देने का अधिकार दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस