Wednesday, February 11, 2026
BREAKING
अमेरिका में चीनी साजिश बेनकाबः गुप्त एजेंट निकला US राजनीति का खिलाड़ी, मिली जेल की कड़ी सजा लॉ कॉलेज में फायरिंग मामला, जिंदगी व मौ'त की जंग से जूझ रहा आरोपी छात्र Punjab: ISI की आतंकी साजिश नाकाम, RDX-IED के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख को लेकर मजीठिया का Tweet, सांझी की खास तस्वीरें SAD-BJP गठबंधन की चर्चाओं पर बोले सुनील जाखड़ पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पंजाब का इलाका! गरमाया माहौल लुधियाना में 'ऑपरेशन प्रहार' फेल! पुलिस दावों की उड़ी धज्जियां मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की गई छुट्टी लक्की ओबेरॉय हत्याकांडः अमृतसर, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर में की पुलिस की ताबड़तोड़ Raid सुक्खू सरकार की नई गाइडलाइन तैयार: रोहित ठाकुर बोले- मोबाइल रोक के लिए जल्द जारी होगी SOP

पंजाब

लक्की ओबेरॉय हत्याकांडः अमृतसर, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर में की पुलिस की ताबड़तोड़ Raid

11 फ़रवरी, 2026 02:25 PM

जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस में पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट मोड में बड़ा ऑप्रेशन शुरू कर दिया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अमृतार, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर जिलों में ताबड़तोड़ रेड कर रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा है और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जिलों में शरण ले रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटेड ऑपरेशन शुरू किया है। तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सी.डी.आर.), रहे. सी. टी. वी. फुटेज और सोशल नेटवर्क एनालिसिस के जरिए आरोपों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी को कुछ स्थानीय अपराधियों और जान-पहचान वालों की मदद मिल रही है। इस नैटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने आरोपी के करीबी लोगों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि कुछ को औपचारिक रूप से राउंडप कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने पहले अमृतसर, फिर नवांशहर और इसके बाद लुधियाना व होशियारपुर की ओर मूवमैंट की है। पुलिस  को विभिन्न जिलों में ऐसे इनपुर मिले हैं, जिनके आधार पर देर रात तक दबिशें दी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों, हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है, ताकि आरोपी की फरारी के सभी रास्ते बंद किए जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

लॉ कॉलेज में फायरिंग मामला, जिंदगी व मौ'त की जंग से जूझ रहा आरोपी छात्र

लॉ कॉलेज में फायरिंग मामला, जिंदगी व मौ'त की जंग से जूझ रहा आरोपी छात्र

Punjab: ISI की आतंकी साजिश नाकाम, RDX-IED के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Punjab: ISI की आतंकी साजिश नाकाम, RDX-IED के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख को लेकर मजीठिया का Tweet, सांझी की खास तस्वीरें

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख को लेकर मजीठिया का Tweet, सांझी की खास तस्वीरें

SAD-BJP गठबंधन की चर्चाओं पर बोले सुनील जाखड़

SAD-BJP गठबंधन की चर्चाओं पर बोले सुनील जाखड़

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पंजाब का इलाका! गरमाया माहौल

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पंजाब का इलाका! गरमाया माहौल

लुधियाना में 'ऑपरेशन प्रहार' फेल! पुलिस दावों की उड़ी धज्जियां

लुधियाना में 'ऑपरेशन प्रहार' फेल! पुलिस दावों की उड़ी धज्जियां

मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की गई छुट्टी

मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की गई छुट्टी

LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर संकट! पंजाब के 56 गांवों में मची हाहाकार

LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर संकट! पंजाब के 56 गांवों में मची हाहाकार

पंजाब में नशे के खिलाफ गर्वनर के साथ दिखें डेरा ब्यास प्रमुख, कर रहे पैदल यात्रा

पंजाब में नशे के खिलाफ गर्वनर के साथ दिखें डेरा ब्यास प्रमुख, कर रहे पैदल यात्रा

Jalandhar: कार सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौ+त, मंजर देख सहमे लोग

Jalandhar: कार सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौ+त, मंजर देख सहमे लोग