Wednesday, May 20, 2026
BREAKING
भारत-दक्षिण कोरिया मित्रता का संदेश, राजनाथ सिंह ने वीरों को किया नमन ट्रंप ने कहा- शी जिनपिंग ने दिलाया भरोसा, ईरान को हथियार सप्लाई नहीं कर रहा है चीन भारत में खुदरा ऋण पोर्टफोलियो 16.6 प्रतिशत बढ़ा, गोल्ड लोन में तेजी से हो रहा इजाफा: रिपोर्ट भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 प्रतिशत उछला मध्य पूर्व संकट के बीच सरकारी कंपनी बीपीसीएल ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई, अमेरिका और वेनेजुएला से भी आयात जारी करीब 85 लाख से अधिक डेवलपर्स गूगल एआई मॉडल का कर रहे इस्तेमाल, 190 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी : सुंदर पिचाई डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं' एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है जब सपनों को पूरा करने के लिए फरहाना भट्ट को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोलीं- आसान नहीं होता...

राष्ट्रीय

रोम में पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए भारतीय नागरिक, बोले- देश को हमेशा ऐसे प्रधानमंत्री मिलें

20 मई, 2026 04:01 PM

इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की है। इस पर भारतीय नागरिकों ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि भारत को उनके जैसे प्रधानमंत्री हमेशा मिलते रहें, जिससे देश विकास और कल्याण की राह पर चलता रहे।

सनातन धर्म संघ के सदस्य और एक भारतीय नागरिक ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति बहुत प्रभावशाली होती है। वे इटली आए हैं, जिन्हें देखकर हर भारतीय बहुत खुश है। आज भारत देश आगे बढ़ रहा है और इसी तरह लगातार आगे बढ़ता रहे।”

उन्होंने बताया कि वे लोग सनातन धर्म संघ से जुड़े हुए हैं और इटली में सनातन धर्म का प्रचार करते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मंदिरों को लेकर बात हुई। भारतीय नागरिक ने आगे कहा, “हम यही प्रार्थना करते हैं कि हमारा सनातन धर्म बहुत ज्यादा आगे बढ़े। पिछली बार जब हमारी बातचीत हुई थी, उस समय इटली में 22 मंदिर थे, आज यहां लगभग 40 मंदिर हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि उनका संगठन इटली में सनातन का प्रचार करने के साथ इटली के बच्चों को संस्कृत पढ़ाते हैं, उन्हें योग सिखाते हैं और सनातन धर्म के बारे में जानकारी देते हैं।

भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, “आज मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भगवान से मिला हूं। यह दूसरी बार है जब मैं उनसे मिल रहा हूं और उनसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई।”

एक और भारतीय प्रवासी ने कहा, “मैं पहली बार पीएम मोदी से मिला हूं। उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया। मुझे बहुत अच्छा लगा है।” वहीं, एक व्यक्ति ने कहा, “मैं मिलान में रहता हूं। वहां से ट्रेन के जरिए रोम आया हूं, ताकि पीएम मोदी से मिल सकूं। हम अपने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं।”

इसी तरह, एक और भारतीय ने कहा, “पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई है। मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। साथ ही प्रार्थना करता हूं कि भारत को उनके जैसे प्रधानमंत्री हमेशा मिलते रहें, जिससे देश विकास और कल्याण की राह पर चलता रहे।”

इटली यात्रा के दौरान इतालवी चित्रकार जियामपाओलो टोमासेटी ने प्रधानमंत्री मोदी को काशी के घाटों की एक पेंटिंग भेंट की। उन्होंने कहा, “मैंने उनसे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से) कहा कि इस पेंटिंग का मकसद उन्हें यह दिखाना था कि एक इतालवी कलाकार की नजर में रंगीन भारत और उनके नजरिए के बीच एक सेतु मौजूद है। उन्होंने इसकी सराहना की। उन्होंने मुझसे पूछा कि इस पेंटिंग को बनाने में कितना समय लगा, तो मैंने जवाब दिया कि लगभग दो हफ्ते।”

वहीं, रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय और इतालवी कलाकारों ने सांस्कृतिक स्वागत किया। इतालवी नर्तकों ने भरतनाट्यम, कथक और कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि संगीतकारों ने भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र बजाए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत ने सुरक्षा परिषद की सुधार प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बहुमत की राय को दबाने का आरोप

भारत ने सुरक्षा परिषद की सुधार प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बहुमत की राय को दबाने का आरोप

एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड 30 मई को, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे समीक्षा

एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड 30 मई को, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे समीक्षा

क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देगा ‘प्रगति-2026’, भारतीय सेना ने किया स्वागत

क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देगा ‘प्रगति-2026’, भारतीय सेना ने किया स्वागत

कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक प्रस्‍तुत‍ि की पीएम ने की सराहना, कहा- भारतीय नृत्य शैलियों का है वैश्‍व‍िक आकर्षण

कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक प्रस्‍तुत‍ि की पीएम ने की सराहना, कहा- भारतीय नृत्य शैलियों का है वैश्‍व‍िक आकर्षण

नई दिल्ली में होगा एपीओ शासी निकाय का 68वां सत्र, भारत करेगा मेजबानी

नई दिल्ली में होगा एपीओ शासी निकाय का 68वां सत्र, भारत करेगा मेजबानी

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, श्रेष्ठ आचरण को बताया समाज का दीपक

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, श्रेष्ठ आचरण को बताया समाज का दीपक

भारत-इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता : पीएम मोदी को उपहार में मिली ‘होली वाराणसी’ पेंटिंग

भारत-इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता : पीएम मोदी को उपहार में मिली ‘होली वाराणसी’ पेंटिंग

DRDO ने UAV से दागी जाने वाली ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

DRDO ने UAV से दागी जाने वाली ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नितिन गडकरी ने किया DND-फरीदाबाद-सोहना हाईवे परियोजना का निरीक्षण

नितिन गडकरी ने किया DND-फरीदाबाद-सोहना हाईवे परियोजना का निरीक्षण

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर केमिस्टों का विरोध

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर केमिस्टों का विरोध