Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 23 मई से नियमित सेवा होगी शुरू

17 मई, 2026 08:23 PM

मुंबई : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को मुंबई और बेंगलुरु के बीच एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जानकारी रेल मंत्री 'एक्स' पोस्ट के माध्यम से दी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि बेंगलुरु और मुंबई के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी को मजबूती।

रेल मंत्रालय की ओर से 'एक्स' पोस्ट पर लिखा गया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर आज बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जिससे कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिला है।

मध्य रेलवे की ओर की गई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि दो प्रमुख शक्ति- केंद्रों के बीच एक मजबूत रेल संपर्क! मध्य रेलवे ने लिखा कि बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाती है। जिससे व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के अवसरों के लिए यात्रा और भी सुगम हो जाएगी है।

रेलवे मंत्रालय ने रविवार, 17 मई से बेंगलुरु और मुंबई के बीच नई बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (16553/16554) की शुरुआत की। इस ट्रेन के चलने से बेंगलुरु, हुबली-धारवाड़, बेलगावी, पुणे और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों को आसानी होगी। इस ट्रेन का संचालन दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से किया जाएगा।

बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (16553/16554) सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीटी) बेंगलुरु से मुंबई के लोक मान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच चलेगी। यह ट्रेन बेंगलुरु से चलकर मुंबई की दूरी 24 घंटे 5 मिनट में पूरी करेगी।

बेंगलुरु से 23 मई से ट्रेन की रेगुलर सर्विस शुरू होगी, जबकि मुंबई से इस ट्रेन की शुरुआत 24 मई को होगी। यह ट्रेन कुल 15 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन बेंगलुरु से हर शनिवार और मंगलवार की रात 8:35 बजे चलकर रविवार और बुधवार को रात 8:40 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

रेलवे ने इस ट्रेन के स्लीपर क्लास का किराया 750 रुपए, थर्ड एसी का किराया 1880 रुपए और सेकेंड एसी का किराया 2575 रुपए तय किया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे