Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

राहुल ने राष्ट्रपति के 'ऐट होम' कार्यक्रम में 'गमोसा' नहीं पहनकर पूर्वोत्तर का अपमान किया : अमित शाह

30 जनवरी, 2026 07:18 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित 'ऐट होम' कार्यक्रम में उन्हें भेंट किया गया 'गमोसा' पहनने से इनकार कर पूर्वोत्तर का अपमान किया है। शाह ने यहां 'खानिकार परेड ग्राउंड' में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि विदेश से आए अतिथियों समेत सभी गणमान्य लोगों ने सम्मान के प्रतीक के तौर पर 'गमोसा' पहना था, लेकिन गांधी ''एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने इसे पहनने से इनकार कर दिया।''

शाह ने कहा, ''राहुल गांधी जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन जब तक भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सत्ता में है, वह पूर्वोत्तर की संस्कृति का कोई अपमान नहीं होने देगी।'' शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम के विकास के लिए कुछ नहीं किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ''मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उनकी पार्टी ने असम को बंदूकों, गोलियों, संघर्षों और युवाओं की मौत के सिवा क्या दिया है।'' शाह ने कांग्रेस पर घुसपैठ को ''वोट बैंक की राजनीति के लिए हथियार'' की तरह इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ''भाजपा के सत्ता में आने के बाद असम में कोई घुसपैठ नहीं हुई है। जो लोग अवैध रूप से भारत आए हैं, उनकी पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाएगा।'' शाह ने कहा कि पिछले चुनाव से पहले, भाजपा ने वादा किया था कि घुसपैठ, जिसने ''असम की जनसांख्यिकी को बदल दिया और देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया'', को रोका जाएगा और ''हमने अपना वादा निभाया''। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य के विकास के लिए ''कुछ नहीं'' किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में असम में भाजपा सरकार ने सभी क्षेत्रों की प्रगति के लिए कई पहल की हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सभी समुदायों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करके उनके समान अधिकार सुनिश्चित किए हैं।'' शाह ने कांग्रेस पर ''चाय बागान श्रमिकों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं करने'' का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कानून में संशोधन किया है कि चाय बागान श्रमिकों को भूमि का स्वामित्व अधिकार प्राप्त हो।'' शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम और उसके चाय उद्योग को बदनाम करने के लिए एक 'टूलकिट' जारी की थी।

उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हाल में हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से यह सुनिश्चित होगा कि असम की चाय की खेप यूरोपीय देशों को शून्य शुल्क पर भेजी जा सकेगी। उन्होंने कहा, ''यूरोपीय संघ-भारत व्यापार समझौता यूरोपीय देशों को असम की चाय के निर्यात को बढ़ावा देगा।'' शाह ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनावों में वादा किया था कि उसकी सरकार असम को बाढ़ मुक्त बनाएगी, और ''2026 के चुनावों से पहले इस दिशा में कदम उठाए जा चुके हैं''। उन्होंने असम के मतदाताओं से अपील की कि वे ''विकास, शांति, सुरक्षा, औद्योगिक और कृषि प्रगति सुनिश्चित करने और असम को घुसपैठ और बाढ़ से मुक्त करने के लिए भाजपा को लगातार तीसरी बार चुनें''।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य