Saturday, March 28, 2026
BREAKING
'71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी Investors Lose: ग्लोबल टेंशन से भारतीय बाजार धराशायी, एक महीने में निवेशकों के डूबे 41 लाख करोड़ RBI लाएगा E-Cheque! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल ‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

राष्ट्रीय

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जवाब- हर बार झूठ का बम फुस्स हो जाता है

05 नवंबर, 2025 09:43 PM

नई दिल्ली;  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा में 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ और फाल्स नैरेटिव के रिसर्च सेंटर बन चुके हैं। हर बार उनके झूठ का बम फुस्स हो जाता है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार में होने वाली करारी हार से अपना सिर बचाने का एक हथकंडा मात्र है। यह सबको पता है कि राहुल गांधी देश के संविधान, लोकतंत्र, लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय प्रणाली और जनता के मताधिकार में विश्वास नहीं रखते हैं। वह एक ऐसे आदर्श लोक में खोए हैं जिसमें उनको लगता है कि 'न खाता न बही, जो राहुल गांधी कहें, वहीं सही'।"

उन्होंने आगे लिखा, "सच यह है कि इन सब बेबुनियाद हथकंडों की आड़ लेकर वह बिहार चुनाव में होने जा रही हार से अपना पल्ला झाड़ना चाहते हैं। उनको भी पता है कि कांग्रेस और राजद समेत पूरे महागठबंधन की स्थिति बिहार में पस्त है और जनता लगातार इन लोगों को नकार रही है।"

राहुल गांधी पर अपना हमला जारी रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ये हर बार एक झूठ लेकर आते हैं, फिर वो झूठ का बम फुस्स हो जाता है। इसके बाद ये नया झूठ लेकर आते हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी झूठ और फाल्स नैरेटिव के रिसर्च सेंटर बन चुके हैं। उनको अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। इन सारे हथकंडों के बाद भी राहुल गांधी अपनी एक और असफलता की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि 'वोट चोरी' सिर्फ आलंद और महादेवपुरा जैसे निर्वाचन क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर है, जिसका एकमात्र उद्देश्य सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाना है।

हरियाणा का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा, "सारे एक्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की एकतरफा जीत दिखा रहे थे। सभी का कहना था कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन नतीजा बिल्कुल दूसरा आया। ऐसा पहली बार हुआ कि पोस्टल बैलेट के नतीजे और चुनाव के नतीजे अलग थे। हमें पता चला कि 'ऑपरेशन सरकार चोरी' चल रही है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव करीब 22 हजार वोट से हारी थी। वहीं, कांग्रेस और भाजपा के बीच कुल 1.18 लाख वोटों का अंतर रहा।"

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में पांच तरीके की 'वोट चोरी' है, जिसमें डुप्लीकेट वोटर, इनवैलिड एड्रेस, बल्क वोटर, फॉर्म-6 और फॉर्म-7 का दुरुपयोग शामिल है। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि फॉर्म 6 और फॉर्म 7, जिनसे वोटरों को जोड़ा और घटाया जाता है, महादेवापुरा और आलंद के बाद चुनाव आयोग ने इसका डेटा देना बंद कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी