Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम' सिर्फ पटाखा साबित हुआ: फडणवीस

06 नवंबर, 2025 07:05 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कथित वोट चोरी को लेकर दिया गया ‘‘हाइड्रोजन बम'' वाला बयान अंततः एक ‘‘छोटा पटाखा'' साबित हुआ है। फडणवीस ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ऐसा एजेंडा चलाते प्रतीत होते हैं जो उन विदेशी ताकतों से मेल खाता है जो भारत के लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहती हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी जल्द ही ‘‘वोट चोरी'' को लेकर ‘‘हाइड्रोजन बम'' जैसे खुलासे करेगी।

दिल्ली में बुधवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गांधी ने ‘‘एच-फाइल्स'' नामक प्रस्तुति दिखाते हुए आरोप लगाया था कि 2024 का हरियाणा विधानसभा चुनाव ‘‘चुराया गया'' था। उन्होंने दावा किया था कि मतदाता सूची में 25 लाख प्रविष्टियां फर्जी हैं और निर्वाचन आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर उसकी जीत सुनिश्चित की। कांग्रेस नेता के वोट चोरी के आरोपों के बारे में पूछने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम बहुत कमजोर निकला, दरअसल यह एक छोटा पटाखा था।'' उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जो कर रहे हैं और उनका एजेंडा, दोनों उन अंतरराष्ट्रीय ताकतों से मेल खाते हैं जो नहीं चाहतीं कि भारत में लोकतंत्र सही ढंग से चले। ये ताकतें देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लोगों के भरोसे को कमजोर करना चाहती हैं और राहुल गांधी भी वही कर रहे हैं।''

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मराठवाड़ा दौरे पर फडणवीस ने कहा कि किसान कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर महायुति सरकार की आलोचना करने के उनके प्रयास आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर हैं। फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि उद्धव ठाकरे बाहर निकल रहे हैं, क्योंकि जब वह मुख्यमंत्री थे और किसान कठिनाई में थे तब वह घर से बाहर नहीं निकले थे। कम से कम अब उन्हें एहसास हुआ कि जनता के बीच जाना जरूरी है। लेकिन जनता जानती है कि वह आगामी चुनावों के कारण उनके पास जा रहे हैं।''

महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त-सितंबर में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज की राशि उनके खातों में जमा की जा रही है। उन्होंने कहा ‘‘शेष किसानों को भी जल्द ही रकम दी जाएगी।'' फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उद्धव ठाकरे के इस दौरे से उन्हें जनता का समर्थन मिलेगा, चाहे वे कितनी भी कोशिश क्यों न करें।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन