Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

राहुल गांधी का पंजाब दौरा: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों का करेंगे निरीक्षण

14 सितंबर, 2025 07:17 PM

अमृतसर/गुरदासपुर : पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हाल जानने और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी सोमवार को पंजाब पहुंचेंगे। उनका यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां से वे सीधे रामदास क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। यहां वे उनकी परेशानियों को सुनेंगे और राहत कार्यों की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, वे गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी में माथा टेकेंगे और सेवा कर रहे संगत से बातचीत करेंगे।

रामदास के बाद राहुल गांधी गुरदासपुर जाएंगे, जहां वे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। उन्हें बाढ़ हालातों से प्रभावित लोगों की मुश्किलें समझने की कोशिश करेंगे ताकि वह उनकी मदद कर सकें।  राहुल गांधी का यह दौरा शाम तक पूरा होने के बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।

पंजाब में आई बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी प्रभावित कर दी है। खेत जलमग्न हो गए हैं और घरों में पानी भरने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन और सामाजिक संगठन राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं, जिनमें खाने-पीने का सामान, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री वितरण शामिल है।

इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर गहरी चिंता जताई थी। उन्होंने सरकार से अपील की थी कि प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया जाए और बचाव अभियान तेज किया जाए ताकि जानमाल का नुकसान कम से कम हो। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया था कि वे राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित