Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर नेताओं ने शुभकामनाएं दीं, गृह मंत्री अमित शाह ने उपलब्धियां गिनाईं

24 अप्रैल, 2026 11:06 AM

देशभर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने कहा कि मोदी सरकार में पंचायतें और अधिक सशक्त, स्वावलंबी बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान दे रही हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक ‘पंचायत व्यवस्था’ हमारे लोकतंत्र की मजबूत इकाई है। ग्रामीण विकास, शासन-प्रशासन, सामाजिक न्याय, आपदा प्रबंधन से लेकर सांस्कृतिक संरक्षण तक अहम भूमिका निभाने वाली पंचायतें मोदी सरकार में और अधिक सशक्त, स्वावलंबी बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान दे रही हैं।”

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए पंचायतें सशक्त और विकसित होना जरूरी है। ग्रामीण विकास व राष्ट्र के उत्थान में पंचायती राज व्यवस्था का अहम योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “पंचायती राज व्यवस्था जनभागीदारी की वह सशक्त धारा है, जो लोकतंत्र को सींचती है। गांव की चौपाल से लेकर विकास के बड़े संकल्प तक, हर निर्णय में जनता की सहभागिता ही असली लोकतंत्र है।”

शिवराज सिंह चौहान ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपनी पंचायत को स्वच्छ, समृद्ध, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, गांवों को समृद्ध व भारत को विकसित बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “पंचायती राज व्यवस्था भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाने का माध्यम है। आइए, हम सब मिलकर ‘ग्राम स्वराज’ की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा समृद्ध व आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण का संकल्प लें, तभी ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का स्वप्न साकार होगा।”

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पोस्ट किया, “ग्राम स्वराज की परिकल्पना साकार करने में पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई हैं। स्थानीय स्वशासन, जनभागीदारी, पारदर्शिता, डिजिटल सशक्तिकरण, महिलाओं की भागीदारी व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा, “आइए, इस अवसर पर हम अपनी पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और डिजिटल बनाने का संकल्प लें, ताकि ग्रामीण भारत के विकास से स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण हो सके।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे