Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति का अभिभाषण नीरस और खोखले वादों से भरा था: कांग्रेस

28 जनवरी, 2026 07:12 PM

कांग्रेस ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के बाद नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र द्वारा तैयार किया गया भाषण नीरस और खोखले वादों से भरा था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह आरोप भी लगाया कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली मोदी सरकार ने मनरेगा को खत्म कर दिया और करोड़ो लोगों की जीविका छीन ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘हर साल केंद्रीय मंत्रिमंडल राष्ट्रपति के अभिभाषण को मंजूरी देता है...विकसित भारत का नारा जोर-शोर से दोहराया जाता है, फिर भी इसमें कोई स्पष्ट लक्ष्य, कोई समयसीमा नजर नहीं आती है।'' उन्होंने कहा, ‘‘विकास पर बड़े-बड़े भाषण देते हुए, गरीब-विरोधी, पूंजीपति-समर्थक मोदी सरकार ने मनरेगा को बेरहमी से खत्म कर दिया है। यह एक ऐसा अधिनियम था जो काम के अधिकार की गारंटी देता। करोड़ों श्रमिकों की आजीविका का एकमात्र साधन छीना गया।''

खरगे ने सवाल किया कि यह कैसा ‘विकसित भारत' है, जहां गरीबों को जीवित रहने के साधनों से वंचित कर दिया जाता है और नारों के लिए सम्मान की बलि चढ़ा दी जाती है? राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ भी नया नहीं था, सिर्फ उन चीजों का दोहराया गया जो वह पहले कह चुकी हैं।'' उन्होंने दावा किया, ‘‘सरकार द्वारा तैयार किया गया पूरी तरह से खोखला भाषण है। सरकार के खोखले वादे बार-बार दोहराए गए हैं।'' राष्ट्रपति द्वारा नए विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का उल्लेख किए जाने को लेकर विपक्ष के हंगामे पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने उस समय विरोध किया था। हम पहले से ही इस कानून को वापस लेने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए मैंने कहा कि ये केंद्र सरकार के खोखले वादे हैं।''

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति इस अभिभाषण देने के लिए केवल सरकार की प्रवक्ता हैं। अभिभाषण सरकार द्वारा लिखा जाता है और कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया जाता है।'' तिवारी ने कहा, ‘‘उन परिस्थितियों में, यह एक नीरस संबोधन था। इसमें कोई दृष्टिकोण नहीं रखा गया, केवल सरकार की कथित उपलब्धियों की एक सूची पढ़ी गई।'' राष्ट्रपति मुर्मू ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा जब देश ने अपने संसाधनों के बल पर आतंकियों के अड्डों को ध्‍वस्‍त कर दिया। उन्होंने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने इसके साथ ही कड़ा संदेश दिया कि भारत पर किसी भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य