Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

21 मार्च, 2026 07:59 PM

मुंबई : एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के साथ हर तरफ से वाहवाही बटोरी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई बड़े स्टार्स फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब इस लिस्ट में निर्देशक एस.एस. राजामौली का भी नाम जुड़ गया है। फिल्म देखने के बाद निर्देशक एसएस राजामौली इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की जमकर सराहना की। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और पूरी टीम को बधाई दी। राजामौली ने लिखा, "पहले मुझे फिल्म 'धुरंधर' बहुत पसंद आई थी, लेकिन 'धुरंधर : द रिवेंज' ने स्केल और भावनाओं के मामले में मूल फिल्म को पीछे छोड़ दिया। फिल्म की कहानी, कलाकारों का चयन, तकनीकी पक्ष, संगीत, धुरंधर का निर्माण और निर्देशन सब कुछ शानदार है, लेकिन सबसे खास बात इसके भावनात्मक पहलू हैं। कहानी में ऐसे ट्विस्ट हैं जो तनाव के साथ भावनाएं भी जगाते हैं।"

निर्देशक ने आदित्य धर को कमाल का बताया और कहा कि करीब 4 घंटे की लंबी फिल्म बनाना और फिर उसे रिलीज करना बड़ी हिम्मत का काम है, लेकिन सबसे खास बात ये है कि दर्शक पूरी फिल्म में सीट से चिपके रहे।

रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर राजामौली ने खास तारीफ की। उन्होंने लिखा, "रणवीर, क्या कमाल की एक्टिंग की है। बहन के साथ शेड वाला सीन तो एक्टिंग का मास्टरक्लास है। शुरुआत से क्लाइमैक्स तक दोनों किरदारों (हमजा और जसकीरत) में तुमने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।"
आर. माधवन की एक्टिंग की भी उन्होंने सराहना की। राजामौली ने लिखा, "माधवन जी, आपने पूरे देश की बेबसी और हताशा को इतनी सच्चाई से दिखाया कि आपकी जीत हमारी अपनी जीत जैसी लगी। पूरी टीम को इस बड़ी सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई।"

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म देशभक्ति, जियोपॉलिटिकल ट्विस्ट, हाई-वोल्टेज एक्शन और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण है। यह 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री