Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

राष्ट्रीय

राजस्थान में भारत–मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमौ शक्ति-2025’ शुरू

05 दिसंबर, 2025 06:23 PM

भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “अभ्यास हरिमौ शक्ति-2025” का पांचवां संस्करण आज राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हो गया। यह अभ्यास 5 से 18 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

इस बार भारतीय दल का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट की टुकड़ियां कर रही हैं, जबकि मलेशियाई पक्ष का प्रतिनिधित्व रॉयल मलेशियाई सेना की 25वीं बटालियन की टुकड़ियां कर रही हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय VII के अंतर्गत उप-पारंपरिक अभियानों का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रियाओं का समन्वय करना है। दोनों पक्ष घेराबंदी, खोज और विध्‍वंस अभियानों, हेलीबोर्न अभियानों आदि जैसी सामरिक कार्रवाइयों का अभ्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त, आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (एमएआप), कॉम्बैट रिफ्लेक्स शूटिंग और योग भी अभ्यास का हिस्सा होंगे।

हरिमौ शक्ति – 2025 अभ्यास में, दोनों पक्ष आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान हेलीपैड सुरक्षित करने और हताहतों को निकालने के लिए अभ्यास करेंगे। सामूहिक प्रयासों का उद्देश्य सैनिकों के बीच बेहतर अंतर-संचालन क्षमता प्राप्त करना और शांति वाहक प्रचालनों के दौरान संयुक्त राष्ट्र के हितों और कार्यसूची को सर्वोपरि रखते हुए जान-माल के जोखिम को कम करना है।

दोनों पक्ष युद्ध कौशल के व्यापक क्षेत्र पर विचारों और संयुक्त अभ्यासों के अभ्यासों का आदान-प्रदान करेंगे जिससे प्रतिभागियों को एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिलेगा। सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने से भारतीय सेना और रॉयल मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग का स्तर और बढ़ेगा। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे