Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

राजस्थान को मिला एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, दिल्ली से जोधपुर जाना होगा अब और आसान

21 अगस्त, 2025 07:03 PM

राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। यह नई ट्रेन जोधपुर से राजधानी दिल्ली के लिए चलाई जाएगी, जो प्रदेश की राजधानी जयपुर के रास्ते होकर गुजरेगी। इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन की मंजूरी की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर दी है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में रेल मंत्री से इस ट्रेन के संचालन की मांग की थी। मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने अवगत कराया है कि 'जोधपुर से दिल्ली' के लिए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति मिल गई है, जो जयपुर से होकर जाएगी। यह निर्णय इस रूट के यात्रियों के लिए निश्चय ही एक अति-महत्वपूर्ण सौगात है।" उन्होंने आगे कहा कि यह ट्रेन यात्रा को नई गति, आधुनिक सुविधा, आराम और समय की बचत सुनिश्चित करेगी।

'जनहित के प्रति समर्पण का प्रमाण'
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "हाल ही में मैंने इस विषय पर रेल मंत्री जी को पत्र सौंपकर अनुरोध किया था। इतनी शीघ्रता से वंदे भारत को स्वीकृति मिलना, उनके जनहित के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का कोटि-कोटि आभार भी जताया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या लिखा?
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में कहा "कृपया अपने पत्र का संदर्भ ग्रहण करें, जो जनसुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली के मध्य नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के संबंध में है। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि जोधपुर से दिल्ली के मध्य जयपुर होते हुए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति दी गई है।" नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से जोधपुर और जयपुर के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा। साथ ही दिल्ली तक का सफर अब पहले से कहीं अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और तेज़ हो जाएगा। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम यात्रियों को भी बड़ा लाभ होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित