Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 8 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, 6 नए चेहरे

10 मई, 2026 05:33 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जन भवन में रविवार को योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इस दौरान कुल आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें दो राज्य मंत्रियों के कद में भी इज़ाफ़ा किया गया, जबकि दो मंत्रियों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई अहम चेहरों को जगह दी गई है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी भी योगी मंत्रिमंडल में जगह पाने में कामयाब रहे हैं । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेताओं में शामिल भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वह लंबे समय तक संघ और भाजपा संगठन में सक्रिय रहे। चौधरी वर्ष 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य बने। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया और 2019 में कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज की जिम्मेदारी मिली। मनोज कुमार पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है । वह 2012-17 में समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

पांडेय 2022 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए और विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक भी रहे। मनोज पांडेय अवध और पूर्वांचल क्षेत्र में भाजपा के लिए बड़े ब्राह्मण चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं। कैलाश सिंह राजपूत को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने 1996 में पहली बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। बाद में 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते। 2017 में वह फिर भाजपा में लौटे और लगातार दो बार विधानसभा पहुंचे।

हंसराज विश्वकर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है । भाजपा के एमएलसी और पिछड़ा वर्ग की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले हंसराज विश्वकर्मा पिछले 34 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने 1989 में बूथ स्तर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वाराणसी में 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

सुरेंद्र दिलेर को मंत्री बनाया गया है। अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर भाजपा के प्रमुख दलित युवा नेताओं में गिने जाते हैं। वह पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र हैं। उनके परिवार का लंबे समय से सक्रिय राजनीतिक प्रभाव रहा है। कृष्णा पासवान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली। फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा पासवान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वह चार बार विधायक और दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं तथा भाजपा का प्रमुख दलित महिला चेहरा मानी जाती हैं।

सोमेंद्र तोमर मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक और ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री हैं, उनका कद सरकार में बढ़ाया गया है। अजीतपाल सिंह कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं, उनके पद और जिम्मेदारियों में भी विस्तार किया गया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए भाजपा ने पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दलित, ओबीसी और ब्राह्मण समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे