Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

यश की टॉक्सिक से तारा सुतारिया का लुक रिलीज

03 जनवरी, 2026 09:22 PM

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स से अभिनेत्री तारा सुतारिया का लुक रिलीज हो गया है। कियारा आडवाणी की खूबसूरत, लेकिन उदास नादिया, हुमा कुरैशी की रहस्यमयी और ग्लैमरस एलिज़ाबेथ और नयनतारा की खतरनाक गंगा के दमदार फस्र्ट लुक्स के बाद अब तारा सुतारिया का लुक रिलीज कर दिया गया है। वह इस फिल्म में रेबेका के रूप में नजर आएंगी। तारा सुतारिया के लिए यह फिल्म पैन-इंडिया स्पेस में उनका पहला कदम है, जो उनके करियर का एक बोल्ड और नया चैप्टर साबित होने वाला है। रेबेका खूबसूरत भी है और एलिगेंट भी, लेकिन ताकत और बंदूकें उसके लिए ऐसे हैं जैसे जन्मसिद्ध अधिकार।

खुद को बचाए रखने की उसकी फितरत ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। फस्र्ट-लुक पोस्टर में रेबेका सुनहरी अव्यवस्था के बीच ट्रिगर फिंगर के साथ नजर आती हैं। बाहर से नाज़ुक और बिखरी हुई, लेकिन रौब ऐसा मानो दूसरी स्किन हो। अपनी सलीकेदार और चमकदार इमेज के लिए जानी जाने वाली तारा सुतारिया इस फिल्म में अपनी ‘प्रिटी गर्ल’ वाली छवि तोडक़र टॉक्सिक की कच्ची, उग्र और अनप्रेडिक्टेबल दुनिया में कदम रखती नजर आएंगी। तारा सुतारिया को रेबेका के रूप में लेकर निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा कि मुझे हमेशा से तारा को बचाकर रखने की एक सहज-सी चाह महसूस हुई है। शायद इसलिए क्योंकि वो एक गार्डेड सोल हैं या फिर इसलिए कि वो जिस आर्मर के साथ सहज हैं, वही उनकी पहचान है। मैंने जल्दी ही समझ लिया कि उन्हें समझने का सबसे अच्छा तरीका दबाव डालना नहीं, बल्कि उन्हें खुद होने की पूरी जगह देना है। इसी फैसले ने हमारे रिश्ते को शांत, बेहद प्रोफेशनल और पूरी तरह अलाइन्ड बनाया। वो बोलने से ज्यादा देखती थीं, कहने से ज्यादा सुनती थीं। कई बार मुझे लगा कि शायद मुझे उन्हें और गाइड करना चाहिए, लेकिन उनकी खामोशी में कुछ बहुत ताकतवर पक रहा था। जब उन्होंने आखिरकार परफॉर्म किया, तो जो सामने आया वो हैरान कर देने वाला था। ये उस अंदरूनी समझ से निकला था जो वो पहले से अपने साथ लिए चल रही थीं। उन्होंने मुझे पूरी तरह चौंका दिया और बहुत खूबसूरत तरीके से। मुझे पूरा भरोसा है कि वो बाकी सभी को भी चौंकाएंगी। यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। इसके साथ ही फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा। वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी बनी फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज़ के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर