Friday, October 02, 2026
BREAKING
• पीएम ई-ड्राइव योजना से 26.59 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को मिला समर्थन, चार्जिंग बुनियादी ढांचे का भी हुआ विस्तार • फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई • तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट • ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट • आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट • गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार • दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ? • नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर • 'मैं ना रहा मेरा' का नया गाना 'शायद' रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज ने दिया इमोशनल टच • जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-75 साल तक काम करना है

खेल

मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027: एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, 10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

02 अक्टूबर, 2026 01:51 PM

(एजेंसी) आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ 'ग्रुप-ए' में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच 10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 'ग्रुप-ए' में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, सह-मेजबान जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए से आने वाली टीम शामिल हैं। वहीं, 'ग्रुप-बी' में सह-मेजबान साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर-बी शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होगा, जिसमें 14 टीमों के बीच 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे।

यह 24 साल के लंबे अंतराल के बाद अफ्रीकी धरती पर इस बड़े 50-ओवर टूर्नामेंट की वापसी का भी प्रतीक है, जिसमें भारत और पाकिस्तान का एक ही पूल में होना, एक हाईवोल्टेज मुकाबले की गारंटी देता है। अफ्रीका ने आखिरी बार साल 2003 में इस प्रमुख टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, उस समय साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने इस इवेंट के आठवें संस्करण के लिए सह-मेजबानी की थी।

अपनी आईसीसी रैंकिंग और स्टेटस के आधार पर 10 टीमों ने सीधे क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है, जिनमें मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबलों की मेजबानी आठ मैदानों पर करेगा। इनमें वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स (केप टाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा), मंगांग ओवल (ब्लोमफोन्टेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क शामिल हैं।

जिम्बाब्वे हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और विक्टोरिया फॉल्स में हाल ही में बने फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबलों की मेजबानी करेगा। नामीबिया अपने वर्ल्ड कप मैच विंडहोक में हाल ही में बने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत एक प्री-टूर्नामेंट क्वालीफायर 'सुपर सीरीज' से होगी, जिसमें 12वें, 13वें और 14वें नंबर की टीमें मुख्य प्रतियोगिता के लिए आखिरी क्वालीफाइंग जगह पाने के लिए खेलेंगी। क्वालीफाई करने वाली टीम फिर ग्रुप स्टेज के लिए टॉप 11 टीमों के साथ मिलकर छह-छह टीमों के दो ग्रुप में शामिल होगी। प्रत्येक ग्रुप की टॉप तीन टीमें और कुल मिलाकर अगली सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीम, 7 टीमों वाले 'सुपर 7' राउंड-रॉबिन फेज में आगे बढ़ेंगी। सुपर 7 स्टेज की टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और सेमीफाइनल की विजेता टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केप टाउन में और दूसरा 18 नवंबर को त्शवाने में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल के लिए एक 'रिजर्व डे' भी होगा। फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा, जिसके लिए 22 नवंबर को 'रिजर्व डे' के तौर पर रखा जाएगा।

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल:

सुपर सीरीज:

2 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3 (विंडहोक)

4 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (विंडहोक)

6 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3 (विंडहोक)

ग्रुप स्टेज:

7 अक्टूबर 2027: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (केप टाउन)

8 अक्टूबर 2027: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (त्शवाने)

8 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (विंडहोक)

9 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए (बुलावायो)

9 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन)

10 अक्टूबर 2027: भारत बनाम पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग)

10 अक्टूबर 2027: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी (विंडहोक)

11 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (बुलावायो)

12 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए (पार्ल)

12 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (कुगोम्पो सिटील)

13 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (विंडहोक)

13 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी (पार्ल)

14 अक्टूबर 2027: भारत बनाम अफगानिस्तान (त्शवाने)

15 अक्टूबर 2027: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोनटेन)

15 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (हरारे)

16 अक्टूबर 2027: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (डरबन)

16 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (गेबेरहा)

17 अक्टूबर 2027: भारत बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोनटेन)

17 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी (हरारे)

18 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (कुगोम्पो सिटील)

19 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान (हरारे)

19 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (डरबन)

20 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (जोहान्सबर्ग)

20 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी (हरारे)

21 अक्टूबर 2027: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए (कुगोम्पो सिटील)

22 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (पार्ल)

22 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (जोहान्सबर्ग)

23 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (गेबेरहा)

23 अक्टूबर 2027: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी (त्शवाने)

24 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम भारत (विक्टोरिया फॉल्स)

सुपर 7 स्टेज:

25 अक्टूबर 2027: ए 2 बनाम बी 3 (जोहान्सबर्ग)

26 अक्टूबर 2027: बी 1 बनाम ए 3 (गेबेरहा)

27 अक्टूबर 2027: बी 2 बनाम एबी 4 (त्शवाने)

28 अक्टूबर 2027: ए 1 बनाम ए 2 (विक्टोरिया फॉल्स)

29 अक्टूबर 2027: बी 1 बनाम बी 3 (कुगोम्पो सिटील)

30 अक्टूबर 2027: ए 3 बनाम एबी 4 (विक्टोरिया फॉल्स)

31 अक्टूबर 2027: बी 2 बनाम ए 1 (जोहान्सबर्ग)

1 नवंबर 2027: ए 2 बनाम बी 1 (विक्टोरिया फॉल्स)

2 नवंबर 2027: बी 3 बनाम एबी 4 (केप टाउन)

3 नवंबर 2027: बी 2 बनाम ए 3 (डरबन)

4 नवंबर 2027: ए 1 बनाम बी 1 (पार्ल)

5 नवंबर 2027: ए 2 बनाम एबी 4 (डरबन)

6 नवंबर 2027: बी 2 बनाम बी 3 (ब्लोमफोनटेन)

7 नवंबर 2027: ए 1 बनाम ए 3 (केप टाउन)

8 नवंबर 2027: बी 1 बनाम एबी 4 (डरबन)

9 नवंबर 2027: बी 2 बनाम ए 2) (गेबेरहा)

10 नवंबर 2027: ए 3 बनाम बी 3 (ब्लोमफोनटेन)

11 नवंबर 2027: ए 1 बनाम एबी 4 (गेबेरहा)

12 नवंबर 2027: बी 2 बनाम बी 1 (केप टाउन)

13 नवंबर 2027: ए 2 बनाम ए 3 (ब्लोमफोनटेन)

14 नवंबर 2027: ए 1 बनाम बी 3 (डरबन)

17 नवंबर 2027: सेमीफाइनल 1 (केप टाउन)

18 नवंबर 2027: सेमीफाइनल 2 (त्शवाने)

21 नवंबर 2027: फाइनल (जोहान्सबर्ग)

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे

Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई, पाकिस्तान को 4-3 से दी मात

Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई, पाकिस्तान को 4-3 से दी मात

एशियन गेम्स 2026 : ईशान किशन की दमदार पारी, भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट खोकर बनाए 169 रन

एशियन गेम्स 2026 : ईशान किशन की दमदार पारी, भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट खोकर बनाए 169 रन

एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार

एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार

एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन

एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन

एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई

एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर