Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लगातार दूसरे दिन मिला जबरदस्त समर्थन

24 जनवरी, 2026 10:00 PM
चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पंजीकरण अभियान को लगातार दूसरे दिन जारी रखते हुए अमन विहार कॉलोनी, त्रिपड़ी, सुखराम कॉलोनी, गांव लंग, माता कौशल्या अस्पताल और राजिंदरा अस्पताल में स्वास्थ्य कार्ड जारी करने वाले केंद्रों का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि यह योजना राज्य के प्रत्येक मूल निवासी को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज प्रदान करती है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अब राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अब निजी अस्पतालों में भी उपचार करा सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह योजना इस उद्देश्य से तैयार की गई है कि राज्य का कोई भी नागरिक आर्थिक तंगी के कारण गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इस योजना के अंतर्गत सभी दवाइयों के साथ-साथ डायग्नोस्टिक जांच भी मुफ्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत नागरिकों को ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी तथा अन्य उन्नत चिकित्सा श्रेणियों में विशेष उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना में अस्पतालों में इलाज की पूरी लागत के साथ-साथ डायग्नोस्टिक सेवाएं भी पूरी तरह कवर की गई हैं।

योजना के प्रति व्यापक जागरूकता और इसके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पठानकोट के भोआ हलके के गांवों बमियाल, नरोट जैमल सिंह और अनियाल का विशेष दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर निवासियों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभों की जानकारी दी और स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए लोगों को मौके पर ही टोकन जारी करवाना सुनिश्चित किया।

इसी प्रकार, मलोट में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने भी घर-घर जाकर लोगों को इस योजना के बारे में अवगत कराया और इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल बताया, जो समाज के सभी वर्गों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करती है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी स्वास्थ्य कार्ड पंजीकरण अभियान पूरी सक्रियता से जारी रहा। विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने बटाला में पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की, जबकि सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने मानसा के गांव खोखर खुर्द में अभियान का शुभारंभ किया। इससे इस योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ हुई।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे