चंडीगढ़ : पंजाब में 'मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस योजना को दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल अब यह योजना दिसंबर में शुरू होगी। इससे पहले इस योजना को 2 अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा की गई थी। इस लेकर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब यह योजना दिसंबर में शुरू होगी, जिसके तहत हर परिवार को 10 लाख का कार्ड मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाढ़ भी इस योजना में देरी का एक कारण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और इसके लिए पर्याप्त फंड अलॉट कर दिया गया है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले कई महीनों से राज्य में स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत, हर परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि तरनतारन और बरनाला जिलों में कल से ही इस योजना के तहत पंजीकरण शुरू हो गया है।