Monday, March 30, 2026
BREAKING
सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने' भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं 31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल 'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना

राष्ट्रीय

मुंबई में मोनोरेल सेवा अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों ने नाराजगी जताई

20 सितंबर, 2025 08:32 PM

मुंबई में मोनोरेल सेवा को शनिवार से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने तकनीकी समस्याओं, यात्री सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार की जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। हालांकि, इस फैसले से यात्रियों में भारी असंतोष देखा जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें बसों के माध्यम से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

दादर के विट्ठल मंदिर मोनो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी परेशानियों के बारे में बताया। समाचार एजेंसी से बातचीत में एक यात्री ने कहा, “मोनोरेल बंद होने से हमारी मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह सफर का आसान और तेज साधन था, लेकिन अब बसों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो समय पर नहीं मिलतीं।”

एक अन्य यात्री ने बताया, “मोनोरेल बंद होने के कारण बस से आना-जाना हो रहा है, लेकिन बस समय पर नहीं मिलती है। मोनोरेल के कारण जल्दी काम पर आ जाते थे। इससे सफर भी आसान होता था और ट्रैफिक की परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ती थी।”

एमएमआरडीए के अनुसार, मोनोरेल में बार-बार आने वाली तकनीकी खामियों के कारण यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, बड़े पैमाने पर रखरखाव और सुधार कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई है। इससे पहले भी तकनीकी समस्याओं के चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

पिछले कुछ हफ्तों में तकनीकी समस्याओं के कारण सेवाओं में रुकावटें आई थीं। इसके समाधान के लिए एमएमआरडीए ने एक विशेष जांच समिति का गठन किया था।

जानकारी के अनुसार, मुंबई मोनोरेल में पहली बार स्वदेशी रूप से हैदराबाद में विकसित सीबीटीसी सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। 5 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग 32 स्थानों पर लगाए जा चुके हैं, जिसका परीक्षण जारी है। 260 वाई-फाई एक्सेस पॉइंट्स, 500 आरएफआईडी टैग्स, 90 ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम और कई डब्ल्यूएटीसी यूनिट्स पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। वे-साइड सिग्नलिंग का काम पूरा हो चुका है। अब एकीकृत परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है।

यात्रियों ने मांग की है कि मोनोरेल सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, क्योंकि यह शहर के भीड़भाड़ वाले यातायात में एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प था। हालांकि, एमएमआरडीए ने सेवा बहाली की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी