मुंबई: ड्रग्स के एक मामले में कथित तौर पर फंसाए जाने के बाद 1 अप्रैल से शारजाह जेल में बंद अभिनेता क्रिसन परेरा को बुधवार शाम रिहा कर दिया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम ने कहा कि एक्ट्रेस के 48 घंटे के भीतर भारत लौटने की उम्मीद है। मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर लखमी गौतम के मुताबिक शारजाह जेल में बंद क्रिसन परेरा के मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने की थी.