मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मेसूर कॉलोनी स्टेशन के पास मोनो रेल तकनीकी खराबी की वजह से ट्रैक पर ही रुक गई। जिससे यात्री ट्रेन के अंदर ही फंस गए। पिछले एक घंटे से फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम अभी भी जारी है।