Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

मुंबई के बड़े अस्पताल को बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, लोगों में दहशत का माहौल

07 सितंबर, 2025 06:19 PM

शहर के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शनिवार देर रात हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी एक ईमेल के जरिए अस्पताल के डीन को रात करीब 11 बजे भेजी गई। जैसे ही मेल की जानकारी सामने आई, अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने की जांच शुरू
धमकी भरा मेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और बम स्क्वॉड के साथ अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

जुलाई में मुंबई एयरपोर्ट को भी मिली थी बम की धमकी
यह पहला मामला नहीं है जब मुंबई में बम की धमकी दी गई हो। जुलाई महीने में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी बम रखने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि, वह धमकी भी झूठी साबित हुई थी। देशभर में इस तरह की धमकियों की संख्या में इज़ाफा देखा गया है, जहां कॉल या ईमेल के माध्यम से बम विस्फोट की झूठी जानकारी दी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, ऐसे 99 फीसदी से अधिक मामले फर्जी पाए जाते हैं। इससे सुरक्षा एजेंसियों पर अनावश्यक दबाव बनता है और संसाधनों की भी बर्बादी होती है।

सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों का कहना है कि फर्जी धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे शरारती तत्व न केवल सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करते हैं, बल्कि सुरक्षाकर्मियों के मनोबल को भी प्रभावित करते हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि नायर अस्पताल को मिली धमकी वास्तविक है या फिर यह महज एक शरारत है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित