Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

राष्ट्रीय

मुंबई आतंकी नेटवर्क केस में महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में नीट एस्पिरेंट से 8 घंटे पूछताछ

16 अप्रैल, 2026 11:29 AM

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई से जुड़े कट्टर आतंकी नेटवर्क मामले में वाराणसी के एक नीट एस्पिरेंट से पूछताछ की है। साथ ही अधिकारियों ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज भी जब्त किए हैं। युवक को 22 अप्रैल को आगे की पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने आज गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में मंगलवार को वाराणसी के एक घर पर तलाशी ली और मुंबई में दर्ज एक मामले में 18 वर्षीय नीट एस्पिरेंट से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।

अबू बकर के खिलाफ जांच की शुरुआत
एजेंसियों की टीम ने वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में स्थित एक डॉक्टर के घर पर यह जांच की, जहां अधिकारियों ने स्थानीय बाल रोग विशेषज्ञ के बेटे अबू बकर से पूछताछ की। उस पर प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डिजिटल नेटवर्क से संबंध होने का आरोप है। अबू बकर के खिलाफ जांच की शुरुआत मुंबई के कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख की हालिया गिरफ्तारी के बाद हुई, जिसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसकी फॉरेंसिक जांच में एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सक्रिय एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

महाराष्ट्र एटीएस की जांच में सामने आया
जांच का फोकस एक संदिग्ध डिजिटल ट्रेल पर है, जो एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा है, जिसकी चरमपंथी गतिविधियों के लिए जांच की जा रही है। महाराष्ट्र एटीएस की जांच में सामने आया है कि युवक से जुड़ा एक अकाउंट इस ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था। जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी अयान शेख, अबू बकर और विभिन्न राज्यों के कई अन्य युवक ‘इस्लामिक पॉलिटिक्स’ नाम के टेलीग्राम चैनल और कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में सक्रिय थे, जहां सरकार विरोधी और राष्ट्रविरोधी सामग्री साझा की जा रही थी।

अबू बकर कई महीनों से इन प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय था
एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, अबू बकर कई महीनों से इन प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय था। इस दौरान उसने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो साझा किए और राज्य की संप्रभुता को निशाना बनाने वाली चर्चाओं में हिस्सा लिया। छापेमारी से पहले मुंबई एटीएस ने अबू बकर के मोबाइल नंबर को कई दिनों तक निगरानी में रखा था, ताकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसके कथित संबंधों, खासकर पाकिस्तान स्थित लोगों से संभावित लिंक का आकलन किया जा सके।

संयुक्त एटीएस टीमों ने परिसर की तलाशी ली
कार्रवाई के दौरान घर अंदर से बंद पाया गया, जिसके बाद संयुक्त एटीएस टीमों ने परिसर की तलाशी ली और परिवार की पृष्ठभूमि तथा वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी आगे की जांच के लिए जुटाई। अधिकारियों ने बाद में एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक प्रिंटर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अबू बकर को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उसे 22 अप्रैल को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई एटीएस के सामने पेश होने का समन जारी किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान