चंडीगढ़/मोहाली : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेंद्र सिंह मीणा सहायक आयुक्त (असिस्टेंट कमिश्नर) उपस्थित रहे जो संस्था के संरक्षण (PATRON) भी हैं उन्होंने समाज को एकजुट रहने आदिवासी अधिकारों के प्रति जागरूक होने और जनकल्याण कारी कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।
१-भव्य वॉकथान walkathon एवं आदिवासी अधिकार संदेश दिन की शुरुआत सुखना लेक से रोज गार्डन तक आयोजित एक वॉकथान के साथ हुई, जिसमें लगभग 100 से 150 लोगों ने उत्साह पूर्व भाग लिया इस वक्त के माध्यम से आदिवासी अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन (saving tribal rights) का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगठन की लगभग 70 मीणा आदिवासी महिलाएं रही, जिन्होंने अपनी पारंपरिक वेशभूषा विशेष रूप से "पीढ़ी लुगड़ी" पहन कर अपनी समृद्धि संस्कृति विरासत का प्रदर्शन किया।
२- पौधारोपण अभियान (50 पौधे रोपण किए गए ): वॉकथान के बाद संगठन के सदस्यों ने पीजीआई (PGI) स्पोर्ट्स ग्राउंड में पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के उद्देश्य से 50 पौधे लगाए । ३- रक्तदान शिविर (70 यूनिट रक्तदान): इसके पश्चात पीजीआई (PGI) ब्लड डोनेशन हाल में आयोजित रक्तदान शिविर में समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुल 70 यूनिट रक्तदान एकत्रित किए गए।
भगवत प्रसाद मीणा अध्यक्ष मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन अपने शब्दों से भाव प्रकट करते हुए बताया, विश्व आदिवासी दिवस केवल हमारी संस्कृति और पहचान का उत्सव नहीं बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों उनके संवैधानिक सुरक्षा और प्रतीक के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है आज के इस आयोजन के माध्यम से हम आदिवासी अधिकारों की रक्षा, पर्यावरण बचाओ, शांति सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देना चाहते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों स्वयं सेवकों और पीजीआई की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ, जिनमें आप भूतपूर्व सहयोग से या आयोजन अत्यंत सफल रहा।