Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

माघी मेले में बोले सुखबीर बादल, विरोधियों पर बोला हमला

15 जनवरी, 2026 05:46 PM

मोगा : माघी मेले के अवसर पर मोगा के तख्तूपुरा में शिरोमणि अकाली दल द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंच से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दो से ढाई दशकों तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री पंजाब की सत्ता में रहे, लेकिन इसके बावजूद आम लोगों के हित में कोई ठोस काम नहीं किया गया। इसके विपरीत आज जो बुनियादी सुविधाएं नजर आती हैं, वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की दूरदर्शी नीतियों का नतीजा हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि खेती के लिए ट्यूबवेलों को दिए गए बिजली कनेक्शन और उन्हें मुफ्त करने का फैसला भी प्रकाश सिंह बादल की देन है। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी अपनी राजनीतिक यात्रा भी इसी जिले से शुरू हुई थी और संसद सदस्य रहते हुए क्षेत्र की मांगों को गंभीरता से सुना जाता था। उन्होंने दावा किया कि सड़कें, हाईवे, पुल और लगातार बिजली आपूर्ति जैसी सुविधाएं अकाली दल के शासनकाल की पहचान रही हैं।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बाहरी ताकतों की बातों में आकर गलती की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में आम आदमी पार्टी के पंजाब में सक्रिय होने के बाद 2015 से राज्य में बेअदबी की घटनाएं शुरू हुईं। उनका कहना था कि सत्ता की चाह में समाज को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हो गईं।

उन्होंने कहा कि अकाली दल के लिए पंजाब के लोग परिवार की तरह हैं और पार्टी यहां सेवा और संघर्ष के लिए है, जबकि दिल्ली से आने वाले नेता सिर्फ सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से आते हैं। सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी की चुनावी गारंटियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पांच साल बीत जाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ और अब जनता को सोचना होगा कि क्या ऐसे लोगों को फिर मौका देना चाहिए।

सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि अकाली दल के मुख्यमंत्री हमेशा सेवा भाव से काम करते हैं और पार्टी अत्याचार के खिलाफ खड़ी रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर पंजाब को दोबारा विकास की राह पर लाना है तो अकाली दल ही एकमात्र विकल्प है। सम्मेलन में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान कई झूठे केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अकाली दल की सरकार बनने पर पहले ही दिन एक आयोग बनाकर ऐसे सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी और गलत तरीके से दर्ज किए गए केस रद्द किए जाएंगे। साथ ही झूठे मामले दर्ज कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि यदि प्रकाश सिंह बादल राजनीति में न आए होते तो पंजाब की तस्वीर अलग होती। उनके अनुसार, बुनियादी ढांचे के विकास और आर्थिक सोच के बिना राज्य आगे नहीं बढ़ सकता, और यही वजह है कि अकाली दल की नीतियों ने पंजाब को मजबूती दी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे