Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

मां बनने वाली है सावी…फिर हो जाती है अनहोनी

19 जनवरी, 2025 04:14 PM

मुंबई। स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में में सावी का किरदार निभा रही अभिनेत्री भविका शर्मा ने बताया कि इस शो के आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा मोड़ लेगी, जो सावी और रजत की जिंदगी पूरी तरह बदल कर रख देगी। स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में अब जबरदस्त मोड़ लेने वाला है। यह शो अपनी इमोशनल कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से इसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलता है। शो गुम है किसी के प्यार में में हितेश भारद्वाज (रजत), भाविका शर्मा (सावी), और अमायरा खुराना (साई) के दमदार किरदार नजर आ रहे हैं। गुम है किसी के प्यार में का मौजूदा ट्रैक सावी और रजत के इर्द-गिर्द घूम रहा है, जहां उनके रिश्ते में नई चुनौतियां आ रही हैं। हाल ही में शो के मेकर्स ने एक जोरदार प्रोमो रिलीज़ किया, जो सावी और रजत की जिंदगी में बड़े बदलाव की तरफ इशारा करता है।

प्रोमो में दिखाया गया है कि सावी, जो पहले यह मान चुकी थी कि शायद वो कभी मां नहीं बन पाएगी, अचानक पता चलने पर बेहद खुश हो जाती है कि वो रजत के बच्चे की मां बनने वाली है। वो ये खुशखबरी रजत को बताती है और दोनों इस नए पड़ाव को लेकर काफी उत्साहित नजर आते हैं, लेकिन ठीक जब सावी और रजत अपनी नई खुशियों में डूबे हुए थे, अचानक एक अनहोनी हो जाती है। साई की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है और इसके साथ ही घटनाओं की ऐसी कड़ी शुरू होती है जो उनकी खुशियों को बुरे सपने में बदलने की धमकी देती है। इस आपाधापी के बीच, सावी और रजत एक मुश्किल दौर से गुजरते हैं। उन्हें न सिर्फ अपने होने वाले बच्चे की सुरक्षा करनी है, बल्कि साई को भी इस खतरे से बचाना है। भविका शर्मा ने बताया कि आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा मोड़ लेगी, जो सावी और रजत की जिंदगी पूरी तरह बदल कर रख देगी। सावी, जिसने पहले ही मान लिया था कि वो कभी मां बनने की खुशी नहीं महसूस कर पाएगी, अब ये जानकर खुशियों से झूम उठी है कि वो रजत के बच्चे की मां बनने वाली है। सावी खुशी से झूमते हुए रजत को ये बड़ी खबर बताती है कि वो मां बनने वाली है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। सावी जैसे ही रजत के साथ अपनी मां बनने की खुशी शेयर करती है, उनकी जिंदगी में बड़ा तूफान आने को तैयार है। साई की जिंदगी खतरे में है, जो उनकी खुशियों पर ग्रहण लगाने के साथ-साथ हालात को और भी उलझा देता है। आने वाले एपिसोड्स में सावी और रजत की जिंदगी में सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन प्रोड्यूस किया गया यह शो हर सोमवार से रविवार रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया