Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तारीफ, 90 के दशक की दुश्मनी अब दोस्ती में बदली

05 मार्च, 2026 02:37 PM

मुंबई : कहते हैं कि समय के साथ हालात और जज्बात दोनों बदल जाते हैं। ऐसा ही कुछ अनुपम खेर और फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ हुआ। 90 के दशक में एक-दूसरे के जानी दुश्मन अनुपम और महेश, आज दोस्ती के सारे फर्ज अदा कर रहे हैं। महेश भट्ट ने अभिनेता की हालिया ओटीटी रिलीज फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की जमकर तारीफ की है और अनुपम ने फिल्म की तारीफ को दिल से स्वीकार किया है।

अनुपम खेर को 'सारांश' फिल्म से महेश भट्ट से ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने का मौका दिया था, हालांकि इसी फिल्म में दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था और उन्होंने निर्माता को धोखेबाज तक कह दिया था, लेकिन आज वहीं अनुपम खेर 'सारांश' से उन्हें फिल्मी दुनिया में कदम रखवाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि 'सारांश' जैसी फिल्म से सिनेमा की दुनिया में मेरा परिचय कराने के अलावा, भट्ट साहब ने हर काम में मेरा भरपूर समर्थन किया है। महेश भट्ट के जरिए अपनी पहली निर्देशित फिल्म की तारीफ सुन अभिनेता फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने जज्बातों को जाहिर कर लिखा, "महेश भट्ट साहब, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।

तन्वी द ग्रेट के लिए आपकी सराहना ने मुझे व्यक्तिगत रूप से अपने मूल्यों पर कायम रहने और ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया है जिस पर मुझे पूरा विश्वास है।" पोस्ट से साफ है कि दोनों के बीच की दोस्ती बहुत गहरी हो चुकी है। इससे पहले भी अनुपम खेर और महेश भट्ट को साथ में एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, लेकिन एक समय ऐसा था जब अनुपम खेर ने महेश भट्ट पर सीधा हमला बोला था। वे अपने इंटरव्यू में भी महेश भट्ट पर निशाना साधते थे, लेकिन फिल्म सारांश में दोबारा काम मिलने के बाद उनके मन को तसल्ली मिली थी। नौबत ये तक आ गई थी कि अभिनेता अपना सारा सामान पैक कर मुंबई छोड़ अपने घर जाने के लिए तैयार थे, लेकिन फिल्म में वापसी के बाद उन्होंने अपना इरादा बदला था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री