Friday, April 17, 2026
BREAKING
NCR में बढ़ेगा पारा, अगले चार दिनों में 40 डिग्री के पार, वायु प्रदूषण भी खतरे के निशान के ऊपर महिला आरक्षण पर मायावती का कांग्रेस और सपा हमला, बोलीं सत्ता में रहते हुए वंचित समाज के लिए नहीं दिखाई गंभीरता पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, लुधियाना स्थित आवास पर भारी सुरक्षा तैनात लोकसभा में देर रात तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने वाले तीन विधेयकों पर विचार होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता; सुरक्षा परिषद में रूस-चीन के वीटो पर बरकरार रखा तटस्थ रुख पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद इजरायल-लेबनान सीजफायर: उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप की मध्यस्थता को सराहा, स्थायी शांति पर जोर अमेरिकी दूतावास ने जेडी वेंस के भारत दौरे की दिलाई याद सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू यूरोपा लीग: एससी ब्रागा ने बेटिस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

राष्ट्रीय

महिला आरक्षण पर मायावती का कांग्रेस और सपा हमला, बोलीं सत्ता में रहते हुए वंचित समाज के लिए नहीं दिखाई गंभीरता

17 अप्रैल, 2026 11:39 AM

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि इन पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए एससी, एसटी, ओबीसी और मुस्लिम समाज के अधिकारों को लागू करने में गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि अब राजनीतिक लाभ के लिए इन वर्गों की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्गों को ऐसे दोहरे चरित्र वाली पार्टियों से सावधान रहकर अपने अधिकारों और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी व ओबीसी के संवैधानिक व कानूनी अधिकारों के प्रति कांग्रेस का रवैया हमेशा ढुलमुल रहा है। मायावती ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण में इन वर्गों की भागीदारी की बात करने वाली कांग्रेस ने केंद्र की सत्ता में रहते हुए कभी भी इनका आरक्षण कोटा पूरा करने की गंभीर पहल नहीं की। उन्होंने कांग्रेस को अवसरवादी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि ना ही ओबीसी समाज हेतु मंडल कमीशन की रिपोर्ट के हिसाब से उन्हें सरकारी नौकरी व शिक्षा के क्षेत्र में 27 प्रतिशत आरक्षण को भी लागू किया, जिसे फिर बसपा के अथक प्रयासों से पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की सरकार में लागू किया गया था, जो सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, यू.पी. में पिछड़े मुस्लिमों को ओबीसी का लाभ देने के लिए, पिछड़ा वर्ग आयोग की जुलाई 1994 में ही आई रिपोर्ट को भी सपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डालकर इसे लागू नहीं किया था, जिसे फिर यहां बी.एस.पी. की दिनांक 3 जून सन् 1995 में पहली बनी सरकार ने इसे तुरन्त लागू किया, जो कि अब यही सपा अपना रंग बदलकर अपने राजनीतिक स्वार्थ में इनकी महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कर रही है।

बसपा मुखिया ने कहा कि इस प्रकार, अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी सपा जब सरकार में नहीं है तो अलग रवैया अपना रही है, किंतु जब सरकार में होती है तो अलग संकीर्ण जातिवादी व तिरस्कारी रवैया अपनाती है। अतः इन सभी वर्गों को ऐसी सभी छलावा एवं दोहरे चरित्र वाली पार्टियों से हमेशा सावधान रहना होगा, तभी कुछ बेहतर संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक महिला आरक्षण के लिए पिछली (सन् 2011) जनगणना के आधार पर परिसीमन करने का सवाल है, तो इस बारे में यही कहना है कि यदि इसे जिन भी कारणों से जल्दी लागू करना है तो फिर इसी जनगणना के आधार पर करना है और यदि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता में होती तो फिर यह पार्टी भी भाजपा की तरह ही यही कदम उठाती।

मायावती ने कहा कि कुल मिलाकर, कहने का तात्पर्य यह है कि देश में एससी, एसटी व ओबीसी एवं मुस्लिम समाज के वास्तविक हित, कल्याण व उनके भविष्य संवारने आदि के किसी भी मामले में कोई भी पार्टी गम्भीर नहीं रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मामले में इन वर्गों को अभी जो कुछ भी मिलने वाला है, तो उसे इनको फिलहाल स्वीकार कर लेना चाहिये और इस मामले में आगे अच्छा वक्त आने पर इनके हितों का सही से पूरा ध्यान रखा जायेगा, अर्थात् इन्हें किसी के भी बहकावे में नहीं आना है क्योंकि इनको खुद अपने पैरों पर खड़े होकर अपने समाज को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाना है। यही सलाह है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

NCR में बढ़ेगा पारा, अगले चार दिनों में 40 डिग्री के पार, वायु प्रदूषण भी खतरे के निशान के ऊपर

NCR में बढ़ेगा पारा, अगले चार दिनों में 40 डिग्री के पार, वायु प्रदूषण भी खतरे के निशान के ऊपर

लोकसभा में देर रात तक  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने वाले तीन विधेयकों पर विचार

लोकसभा में देर रात तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने वाले तीन विधेयकों पर विचार

होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता; सुरक्षा परिषद में रूस-चीन के वीटो पर बरकरार रखा तटस्थ रुख

होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता; सुरक्षा परिषद में रूस-चीन के वीटो पर बरकरार रखा तटस्थ रुख

ना घर बचा, ना बच्चे: आग के तांडव ने उजाड़ा दिहाड़ी मजदूरों का संसार, 8 लाख के मुआवजे में तौली गई मासूमों की जान

ना घर बचा, ना बच्चे: आग के तांडव ने उजाड़ा दिहाड़ी मजदूरों का संसार, 8 लाख के मुआवजे में तौली गई मासूमों की जान

प्रधानमंत्री ने चंद्र शेखर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान

प्रधानमंत्री ने चंद्र शेखर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान

HYROX Bengaluru: बेंगलुरु में ₹8 करोड़ का फिटनेस शो, ₹9,000 देकर लोगों ने किया वर्कआउट...

HYROX Bengaluru: बेंगलुरु में ₹8 करोड़ का फिटनेस शो, ₹9,000 देकर लोगों ने किया वर्कआउट...

Tamil Nadu Elections: महिलाओं को 2,500 रुपये, स्टूडेंट को 15,000 रुपये, शादी में 8 ग्राम सोना देंगे एक्टर विजय

Tamil Nadu Elections: महिलाओं को 2,500 रुपये, स्टूडेंट को 15,000 रुपये, शादी में 8 ग्राम सोना देंगे एक्टर विजय

योगी आदित्यनाथ का ममता सरकार पर प्रहार:

योगी आदित्यनाथ का ममता सरकार पर प्रहार: "जो हाल यूपी के माफियाओं का हुआ, वही बंगाल में होगा".."माफिया और मौलाना झाड़ू लगाएंगे"

बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह और प्रशासन समेत 29 विभाग,जानें किसे क्या मिला

बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह और प्रशासन समेत 29 विभाग,जानें किसे क्या मिला

संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयक

संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयक