Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के विकास में अजित पवार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा: भूपेंद्र पटेल

28 जनवरी, 2026 07:08 PM

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को हृदयविदारक करार दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में पवार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पवार (66) और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुए विमान हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना पवार के गृहनगर बारामती के पास हुई। पटेल ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।” उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र के विकास और कल्याण में पवार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।” वहीं, कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, “ईश्वर अजित पवार की आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति दें। ओम शांति।”

आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के प्रमुख इसुदान गढ़वी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य लोगों की मौत की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवार ए‍वं शुभचिंतकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।” ‘आप' ने एक बयान में कहा कि गुजरात में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बुधवार का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। गुजरात में मौजूद मान को पंजाब में अपनी सरकार की ओर से लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करना था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य