Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

महाराणा प्रताप जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं सदियों तक देंगी प्रेरणा

09 मई, 2026 07:15 PM

नई दिल्ली : महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संदेश जारी कर महान योद्धा को नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी महाराणा प्रताप को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष में बिताया।

राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि महाराणा प्रताप का अप्रतिम साहस, पराक्रम और बलिदान भारतीय इतिहास में हमेशा स्वर्णाक्षरों में दर्ज रहेगा। उनका जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्र के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संदेश में महाराणा प्रताप को शौर्य, साहस और स्वाभिमान का अद्वितीय प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग, राष्ट्रभक्ति और संघर्ष सदियों से लोगों को मातृभूमि के सम्मान के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों और स्वाभिमान पर कायम रहते हुए आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ने का साहस देता है।

बता दें कि महाराणा प्रताप जयंती 16वीं शताब्दी के मेवाड़ के महान राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई जाती है। 'वीर शिरोमणि' के नाम से प्रसिद्ध महाराणा प्रताप मुगल साम्राज्य के खिलाफ अपने संघर्ष और खासकर 1576 के हल्दीघाटी के युद्ध के लिए पूरे देश में सम्मान और गर्व के साथ याद किए जाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे