Saturday, March 28, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

'महाठगबंधन' में न नेता और न नीति, 14 नवंबर को होगा सूपड़ा साफ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

03 नवंबर, 2025 06:54 PM

शिवहर : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन को 'महाठगबंधन' बताया है। बिहार के चंदौली में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'महाठगबंधन' में न नेता है और न नीति है। ये मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 14 नवंबर को राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की पांचों पार्टियां, पांडव की भांति एकमुश्त होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी का अपमान करते-करते राहुल गांधी ने छठ मइया का अपमान किया। जब-जब आप लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है, जनता ने इसका जवाब आपको हराकर दिया है। इस बार मोदी जी के साथ छठ मइया का भी अपमान किया है। आने वाले चुनाव में सीतामढ़ी की जनता को आने वाले दिनों में इसको याद रखना है।"

बिहार में एनडीए के 'संकल्प-पत्र' में किए गए वादों को दोहराते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन हम सीतामढ़ी से लेकर अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन भी चालू कर देंगे। जो अयोध्या आएगा, वो सीतामढ़ी भी आएगा और बिहार के टूरिज्म को बहुत फायदा होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि को 6,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए किया जाएगा। पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर के एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब 10 साल के दौरान बिहार को सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए, जबकि मोदी सरकार के 10 साल के दौरान बिहार को 18 लाख 70 हजार करोड़ रुपए दिए।"

रैली के दौरान अमित शाह ने कहा, "नीतीश बाबू और मोदी जी ने सभी जीविका दीदियों के खातों में 10,000 रुपए डाले। ये राजद वाले चुनाव आयोग के पास जाकर कह रहे हैं कि यह 10,000 रुपए वापस ले लो। मैं जीविका दीदियों से कहना चाहता हूं, चिंता मत करिए। उनके दादा जी भी आ जाएंगे, तब भी यह 10,000 रुपए कोई छीन नहीं पाएगा।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी