Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार

31 मई, 2026 01:21 PM

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद शुभेंदु अधिकारी सरकार ऐक्शन में आ गई है। घटना के वीडियो में अभिषेक पर हमला करते हुए दिख रहे करीब 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर राज्य सरकार एक्टिव हो गई है। इस मामले में पुलिस ने वीडियो अभिषेक पर हमला करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। घटना से जुड़े वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों के नाम तपन मैती और आकाश बताए जा रहे हैं।

बता दें, यह पूरा मामला तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का है। शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे अभिषेक के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों की एक भीड़ ने चोर-चोर कहकर उनका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद टीएमसी सांसद की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उन्हें हेलमेट पहनाकर बचाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने अंडे और पत्थर फेंककर उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद अभिषेक के साथ मारपीट भी हुई, जिसमें उनकी शर्ट फट गई। बाद में वह उसी हालत में कार्यकर्ता के घर पहुंचे और उसके परिवार से मिले।

टीएमसी सांसद पर इस तरह से हमला होने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम नेताओं ने इसका आरोप भारतीय जनता पार्टी की सरकार के ऊपर लगा दिया। हालांकि सत्ताधारी पार्टी ने पलटवार करते हुए इसे तृणमूल के नेताओं के प्रति जनता का गुस्सा करार दिया।

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की साजिश की गई थी। अगर वह हेलमेट न पहने होते, तो उनका सिर फट जाता। सोनारपुर से निकले अभिषेक को बाद में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहले को अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा हटाकर उन्हें इस हालात में फंसा दिया। इसके बाद जब वह अस्पताल पहुंचे हैं, तो उन्हें इलाज नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बंगाल की नई भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "सत्ता में बैठे लोग सभी अस्पतालों और अधिकतम अधिकारियों को धमका रहे हैं कि वे अभिषेक बनर्जी को भर्ती न करें क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनका इलाज हो।"

इन तमाम राजनीतिक बयानबाजी के बीच अभिषेक बनर्जी को एडमिट करने वाले अस्पताल बेलेव्यू ने भी इस पर बयान जारी किया है। अस्पताल की तरफ से जारी जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 38 वर्षीय अभिषेक को जांच में कोई गंभीर चोट नहीं है। उनकी छाती पर हल्की चोटों और एक खरोंच का निशान है। जांच के दौरान वह होश में थे और बात कर रहे थे। उन्हें एडमिट करने की जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर उन्हें नॉर्मल सलाइन, रिंगर लैक्टेट और दर्द निवारक दवा दी गई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद