Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

ममता का दावा- देशभर में SIR से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों में आधे से ज्यादा लोग हिंदू

04 दिसंबर, 2025 07:43 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को एसआईआर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि देशभर में इस कवायद से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों में आधे से ज्यादा लोग हिंदू हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा को आगाह करते हुए कहा कि वह ''उसी डाल को काट रही है जिस पर बैठी है''। बनर्जी ने अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिले में एसआईआर विरोधी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले "धार्मिक राजनीति" में लिप्त होने का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने यह भी दोहराया कि वह बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) या निरुद्ध केंद्र की इजाजत कभी नहीं देगी चाहे, ''उनकी गर्दन ही क्यों न काट दी जाए''। उन्होंने कहा, "भाजपा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर धार्मिक राजनीति कर रही है। एसआईआर से जुड़ी घटनाओं में जिन लोगों की मौत हुई उनमें आधे से ज्यादा हिंदू थे। जिस शाखा पर बैठे हो उसे मत काटो।" तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने ऐलान किया, '' मैं, बंगाल में एनआरसी या निरुद्ध केंद्र की इजाजत नहीं दूंगी। मेरी गर्दन भी क्यों न काट दी जाए, किसी को भी बेदखल नहीं किया जाएगा। '' बनर्जी ने कहा, "वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा; अल्पसंख्यकों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है।"

बनर्जी ने “भ्रामक सूचनाओं के प्रसार की साज़िश” को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ समूह भूमि अभिलेखों में धार्मिक संपत्तियों को मस्जिद या कब्रगाह के रूप में दर्ज किए जाने को लेकर झूठ फैलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों से कुछ असामाजिक तत्व अफ़वाह फैला रहे हैं कि राज्य सरकार ने कलेक्टर खातियान (भू अभिलेख) नंबर 1 के तहत धार्मिक स्थलों को मस्जिद या कब्रिस्तान के रूप में दर्ज किया है। यह झूठ है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ''हर धर्म में कुछ गद्दार होते हैं जो भाजपा का पैसा लेकर भ्रामक बातें फैलाते हैं। याद रखिए, अब एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का दुरुपयोग किया जा रहा है। मेरे चेहरे का इस्तेमाल उन बयानों के लिए किया जा रहा है, जो मैंने कभी दिए ही नहीं। नोटबंदी और भ्रष्टाचार से इन्होंने बहुत पैसा अर्जित किया है। ये लूटते हैं और फिर ‘झूठ' कहते हैं।”

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में अवैध रूप से लोगों के घुसने को लेकर डर फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि यह स्वीकार नहीं करती कि सीमा पर इसे रोकना केंद्र की ज़िम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने राज्य में जारी एसआईआर प्रक्रिया में अपना स्वयं का गणना फॉर्म अभी तक नहीं भरा है, यह लोगों के साथ एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ''मैंने यह अभी तक यह (गणना फार्म भरना) नहीं किया है। मैं यह तभी करूंगी जब आप सभी के नाम शामिल हो जाएं। मैंने हर बूथ पर ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं' शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों की मदद की जा सके।'' बनर्जी ने अल्पसंख्यक मतदाताओं को वोट विभाजन के खतरे को लेकर आगाह करने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, ''बिहार में, उन्होंने हर सीट पर चालाकी से चार स्वतंत्र उम्मीदवार खड़े किए। इसका फायदा भाजपा को हुआ। अगर स्वतंत्र उम्मीदवार वोट काटते हैं, तो नुकसान आपका होता है और फायदा उनका।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस