Monday, May 18, 2026
BREAKING
जिसने अपनी उम्मीदवार सूची तक जारी नहीं की, वह जीत का दावा कैसे कर रही : डॉ. राजीव बिंदल मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल सोने में मामूली तेजी, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल 'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

राष्ट्रीय

मंडे मेट्रो: ऊर्जा-बचत के लिए दिल्ली में नई पहल शुरू, सार्वजनिक वाहनों से दफ्तर पहुंचे अधिकारी, जनता ने की सराहा

18 मई, 2026 03:43 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा-बचत की अपील पर दिल्ली सरकार ने 'मंडे मेट्रो' अभियान शुरू किया है। इसके तहत दिल्ली के तमाम अधिकारी मेट्रो से सफर करके कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी सरकार की इस पहल की जमकर प्रशंसा की है।

पश्चिमी दिल्ली जिले के अधिकारियों ने 'मंडे मेट्रो' अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन को अपनाया। डीएम हरि कलिकट ने एडीएम और एसडीएम के साथ मिलकर मेट्रो और ई-रिक्शा से ऑफिस तक का सफर तय किया, और नागरिकों को भी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और ईंधन बचाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार ने एक 'मंडे मेट्रो' अभियान शुरू किया है। सभी अधिकारी आज मेट्रो से ही कार्यालय पहुंचे हैं। मैं स्वयं मेट्रो के जरिए अपने दफ्तर पहुंचा हूं। पश्चिमी दिल्ली का लगभग पूरा स्टाफ आज मेट्रो के जरिए ही कार्यालय पहुंचा है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि सभी को ऊर्जा बचत के उपायों को अपनाना चाहिए, जिससे देश का भी भला होगा। प्रधानमंत्री मोदी की अपील को सभी लोगों को मानना चाहिए।"

जिलाधिकारी ने कहा कि 'मंडे मेट्रो' पहल अच्छी है। इसी तरह हफ्ते में एक दिन 'मंडे मेट्रो' अभियान को चलाया जाना चाहिए। मैं सभी को यही संदेश देना चाहता हूं कि हमेशा 'राष्ट्र प्रथम' होना चाहिए।

मेट्रो यात्रियों ने भी दिल्ली सरकार की 'मंडे मेट्रो' पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करने से ट्रैफिक, ईंधन की खपत और प्रदूषण कम हो सकता है।

एक मेट्रो यात्री ने कहा, "दिल्ली सरकार ने सही पहल शुरू की है। लोगों को मेट्रो से सफर करना चाहिए। अगर लोग कार से जाते हैं तो उन्हें कार पूल करना चाहिए। कार में अकेले चलने से सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनती है। परेशानियों से बचने के लिए लोगों को कार पूल करनी चाहिए।"

एक अन्य यात्री ने कहा, "दिल्ली सरकार की पहल से यात्रियों के पैसों की बचत होगी और इससे प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। जितना भी हो सके लोगों को सार्वजनिक वाहनों में सफर करना चाहिए।"

एक और यात्री ने कहा, "सभी को मेट्रो से सफर करना चाहिए। सरकार ने 'मंडे मेट्रो' पहल शुरू की है, जो बहुत सही है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

भारत का निर्यात वित्त वर्ष 27 में एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद: पीयूष गोयल

भारत का निर्यात वित्त वर्ष 27 में एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद: पीयूष गोयल

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार

सुवेंदु कैबिनेट का बड़ा फैसला : सातवें वेतन आयोग को मंजूरी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, अन्नपूर्णा भंडार योजना भी लागू

सुवेंदु कैबिनेट का बड़ा फैसला : सातवें वेतन आयोग को मंजूरी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, अन्नपूर्णा भंडार योजना भी लागू

पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में भाजपा-एनडीए नेताओं ने अपनाए ई-वाहन, साइकिल और मेट्रो

पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में भाजपा-एनडीए नेताओं ने अपनाए ई-वाहन, साइकिल और मेट्रो

मेट्रो विस्तार और ओबीसी आयोग को हरी झंडी, योगी कैबिनेट ने दी अहम फैसले को मंजूरी

मेट्रो विस्तार और ओबीसी आयोग को हरी झंडी, योगी कैबिनेट ने दी अहम फैसले को मंजूरी

‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्या, बिहार से पहुंची महिला का भी किया अभिवादन

‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्या, बिहार से पहुंची महिला का भी किया अभिवादन

स्वीडन यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 'सकारात्मक और सार्थक'

स्वीडन यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 'सकारात्मक और सार्थक'

गुटेनबर्ग में पीएम मोदी का स्‍वागत, भारत-स्वीडन साझेदारी और यूरोप से निवेश सहयोग पर चर्चा

गुटेनबर्ग में पीएम मोदी का स्‍वागत, भारत-स्वीडन साझेदारी और यूरोप से निवेश सहयोग पर चर्चा

अमित शाह ने गांधीनगर में किया ऑटोमैटिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण, प्रतिदिन ढाई लाख लीटर दूध की क्षमता

अमित शाह ने गांधीनगर में किया ऑटोमैटिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण, प्रतिदिन ढाई लाख लीटर दूध की क्षमता