Saturday, March 28, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में संजय गर्ग ने संभाला पदभार

03 नवंबर, 2025 06:56 PM

नई दिल्ली : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई गई जानकारी के अनुसार, भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में संजय गर्ग ने पदभार ग्रहण किया है। गर्ग ने इस महीने की शुरुआत के साथ ही 1 नवंबर 2025 से नया पदभार ग्रहण किया है। वे केरल कैडर के आईएएस-1994 बैच के वरिष्ठ सिविल सेवक हैं।

मंत्रालय का कहना है कि बीआईएस के महानिदेशक के रूप में गर्ग आईईसी में भारत की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीआईएस में महानिदेशक का पद संभालने से पहले गर्ग ने डीएआरई (कृषि, अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) में एडिशनल सेक्रेटरी और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में सेक्रेटरी के रूप में कार्य किया।

डीएआरई और आईसीएआर में उन्होंने रिसर्च मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन में आईटी एप्लीकेशन के जरिए डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व किया।

उन्होंने किसान सारथी पोर्टल के विस्तार और विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसान सारथी पोर्टल देश भर के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से जोड़ता है।

मंत्रालय द्वारा दी गई गई जानकारी में बताया गया है कि गर्ग के पास तीस वर्षों से भी ज्यादा का व्यापक और विविध प्रशासनिक अनुभव है। वे एग्रीकल्चर, फूड लॉजिस्टिक्स, डिफेंस इंडस्ट्री सेक्टर, इंडस्ट्रियल प्रमोशन, फाइनेंस और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों सहित अलग-अलग क्षेत्रों में स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, पॉलिसी फॉर्म्युलेशन और कार्यान्वयन में विशेषज्ञता रखते हैं।

इसके अलावा, वे भारत में वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के प्रबंधन और प्रशासन का अनुभव रखते हैं। उन्हें डिफेंस इंडस्ट्री सेक्टर के प्रमोशन और विनियमन, लेदर इंडस्ट्री सेक्टर के प्रमोशन सहित दूसरे इंडस्ट्रियल प्रमोशन से जुड़ी पहलों का अनुभव है।

बीआईएस भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है, जो कि भारतीय मानक को विकसित और प्रकाशित करने का काम करता है। साथ ही यह निकाय अनुरूपता मूल्यांकन योजनाओं को लागू करने, अनुरूपता मूल्यांकन के लिए प्रयोगशालाओं को मान्यता देने और हॉलमार्किंग लागू करने का काम करता है। बीआईएस गुणवत्ता आश्वासन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का आयोजन करता है और आईएसओ व आईईसी में देश का प्रतिनिधित्व करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी