Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

भारत-ब्रिटेन रिलेशन नई ऊंचाई पर: दोनों देशों में सबसे बड़ी डील तय, टैक्स घटेगा और सामान सस्ता होगा !

24 जुलाई, 2025 07:35 PM

भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। दोनों देश आज एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) करने जा रहे हैं। इस समझौते से हर साल करीब 34 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (EU) से बाहर निकलने के बाद भारत के साथ यह अब तक का सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से सबसे अहम समझौता है। इसके जरिए ब्रिटेन को भारत जैसे बड़े बाजार में ज्यादा अवसर मिलेंगे, वहीं भारत को भी ब्रिटिश बाजार में और मजबूत पकड़ बनाने का मौका मिलेगा।

सस्ते मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स
इस समझौते पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों नेता ‘यूके-भारत विजन 2035’ की भी घोषणा करेंगे, जिसका मकसद दोनों देशों को आने वाले दशक में तकनीक, निवेश और विकास के नए रास्तों पर साथ ले जाना है। ब्रिटेन की सरकार ने बताया कि इस समझौते से भारतीय बाजार में ब्रिटिश उत्पादों की पहुंच और आसान हो जाएगी। अभी तक कई ब्रिटिश प्रोडक्ट्स पर औसतन 15% का इम्पोर्ट ड्यूटी लगती थी, जो घटकर सिर्फ 3% रह जाएगी। यानी अब भारतीय ग्राहकों को ब्रिटेन से आने वाले कोल्ड ड्रिंक्स, कॉस्मेटिक्स, गाड़ियां और मेडिकल डिवाइसेज पहले से सस्ते मिलेंगे।

भारतीय सामानों पर टैक्स कम होगा
ब्रिटेन हर साल भारत से करीब 11 अरब पाउंड का सामान खरीदता है। अब इस समझौते के बाद भारतीय सामानों पर लगने वाला टैक्स भी कम होगा, जिससे भारत से ब्रिटेन को होने वाला निर्यात और बढ़ेगा। ब्रिटेन में भारतीय टेक्सटाइल, मसाले, दवाइयां और ऑटो पार्ट्स की डिमांड और तेज होगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि यह समझौता ब्रिटेन के लिए एक ‘बड़ी जीत’ है। इससे दोनों देशों के कारोबारी और निवेशक ज्यादा लाभ उठा सकेंगे और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

डील से फायदा
दोनों देशों के व्यापार में नई तेजी आएगी।
भारतीय उत्पाद ब्रिटेन में पहले से ज्यादा बिकेंगे।
ब्रिटेन के उत्पाद भारत में सस्ते दामों पर मिलेंगे।
नए रोजगार और निवेश के मौके तैयार होंगे।
दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन