Wednesday, May 20, 2026
BREAKING
भारत-नॉर्वे ग्रीन साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग का व्यावहारिक मॉडल: पूर्व नॉर्वे मंत्री एरिक सोल्हेम भारत-दक्षिण कोरिया मित्रता का संदेश, राजनाथ सिंह ने वीरों को किया नमन ट्रंप ने कहा- शी जिनपिंग ने दिलाया भरोसा, ईरान को हथियार सप्लाई नहीं कर रहा है चीन भारत में खुदरा ऋण पोर्टफोलियो 16.6 प्रतिशत बढ़ा, गोल्ड लोन में तेजी से हो रहा इजाफा: रिपोर्ट भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 प्रतिशत उछला मध्य पूर्व संकट के बीच सरकारी कंपनी बीपीसीएल ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई, अमेरिका और वेनेजुएला से भी आयात जारी करीब 85 लाख से अधिक डेवलपर्स गूगल एआई मॉडल का कर रहे इस्तेमाल, 190 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी : सुंदर पिचाई डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं' एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

राष्ट्रीय

भारत ने सुरक्षा परिषद की सुधार प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बहुमत की राय को दबाने का आरोप

20 मई, 2026 04:23 PM

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर चल रही बातचीत के रिकॉर्ड रखने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। भारत का कहना है कि पिछली बैठक के दस्तावेज में स्थायी और अस्थायी सदस्यता बढ़ाने के समर्थन को सही तरीके से नहीं दिखाया गया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि ज्यादातर सदस्य देश सुरक्षा परिषद में दोनों तरह की सदस्यता बढ़ाने के पक्ष में हैं, लेकिन दस्तावेज में इसे सिर्फ ‘महत्वपूर्ण समर्थन’ बताना बहुमत की राय को सही ढंग से नहीं दिखाता।

वह सुरक्षा परिषद सुधारों पर हुई इंटरगवर्नमेंटल नेगोशिएशंस (आईजीएन) की बैठक में G4 समूह की ओर से बोल रहे थे। G4 में भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान शामिल हैं। ये देश सुरक्षा परिषद में सुधार और खुद को स्थायी सदस्य बनाने की मांग का समर्थन करते हैं।

हरीश ने कहा, “G4 चाहता है कि इस सत्र का एलिमेंट्स पेपर सदस्य देशों की राय और भावना को सही और निष्पक्ष तरीके से दिखाए।” उन्होंने कहा कि अभी तक बातचीत के लिए कोई आधिकारिक ड्राफ्ट टेक्स्ट तैयार नहीं हो पाया है, क्योंकि कुछ देशों का छोटा समूह इसका विरोध कर रहा है। ऐसे में ‘एलिमेंट्स पेपर’ ही बातचीत को आगे बढ़ाने का एकमात्र तरीका बन गया है, जिसमें अलग-अलग सुधार प्रस्तावों के समर्थन का ज‍िक्र किया जाता है।

पिछले सत्र में अफ्रीकी देशों की संयुक्त मांग पर चर्चा हुई थी, जिसमें स्थायी और अस्थायी दोनों तरह की सीटें बढ़ाने की बात कही गई थी। इस प्रस्ताव को कई देशों का समर्थन मिला था। “यूनाइटिंग फॉर कंसेंसस” (यूएफसी) नाम का एक छोटा समूह स्थायी सदस्यता बढ़ाने का विरोध करता है। यह समूह प्रक्रिया से जुड़े नियमों का इस्तेमाल करके बातचीत के आधिकारिक ड्राफ्ट को आगे बढ़ने से रोकता रहा है।

इस समूह की अगुवाई इटली करता है और पाकिस्तान भी इसका खुलकर समर्थन करने वाले देशों में शामिल है। हरीश ने कहा क‍ि G4 पहले ही साफ कर चुका है कि एक संयुक्त मॉडल तैयार करके टेक्स्ट आधारित बातचीत शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा मॉडल पूरी निष्पक्षता से तैयार होना चाहिए और इसमें अलग-अलग देशों और समूहों की राय शामिल होनी चाहिए।

यूएफसी का कहना है कि जब तक पूरी सहमति न बने, तब तक कोई बातचीत का टेक्स्ट तैयार नहीं हो सकता। इस पर जवाब देते हुए हरीश ने कहा क‍ि संयुक्त मॉडल बातचीत की शुरुआत है, अंत नहीं। इसे केवल सहमति या सबसे कम साझा राय तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा क‍ि अलग-अलग समूहों और देशों के बीच पुल बनाने वाले प्रस्ताव और नए सुझाव टेक्स्ट आधारित बातचीत से ही निकल सकते हैं।

हरीश ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर टेक्स्ट आधारित बातचीत जल्द शुरू नहीं हुई, तो आईजीएन प्रक्रिया में कोई असली प्रगति नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा क‍ि सुधारों के पक्षधर समूह के तौर पर G4 एक बार फिर कहता है कि बिना और देरी किए टेक्स्ट के आधार पर बातचीत शुरू होनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड 30 मई को, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे समीक्षा

एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड 30 मई को, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे समीक्षा

क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देगा ‘प्रगति-2026’, भारतीय सेना ने किया स्वागत

क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देगा ‘प्रगति-2026’, भारतीय सेना ने किया स्वागत

कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक प्रस्‍तुत‍ि की पीएम ने की सराहना, कहा- भारतीय नृत्य शैलियों का है वैश्‍व‍िक आकर्षण

कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक प्रस्‍तुत‍ि की पीएम ने की सराहना, कहा- भारतीय नृत्य शैलियों का है वैश्‍व‍िक आकर्षण

नई दिल्ली में होगा एपीओ शासी निकाय का 68वां सत्र, भारत करेगा मेजबानी

नई दिल्ली में होगा एपीओ शासी निकाय का 68वां सत्र, भारत करेगा मेजबानी

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, श्रेष्ठ आचरण को बताया समाज का दीपक

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, श्रेष्ठ आचरण को बताया समाज का दीपक

भारत-इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता : पीएम मोदी को उपहार में मिली ‘होली वाराणसी’ पेंटिंग

भारत-इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता : पीएम मोदी को उपहार में मिली ‘होली वाराणसी’ पेंटिंग

DRDO ने UAV से दागी जाने वाली ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

DRDO ने UAV से दागी जाने वाली ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नितिन गडकरी ने किया DND-फरीदाबाद-सोहना हाईवे परियोजना का निरीक्षण

नितिन गडकरी ने किया DND-फरीदाबाद-सोहना हाईवे परियोजना का निरीक्षण

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर केमिस्टों का विरोध

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर केमिस्टों का विरोध

RBI ने सहकारी बैंक यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस कर दिया रद्द

RBI ने सहकारी बैंक यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस कर दिया रद्द