Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें, साजिश से बड़ी 'सच्चाई' होती है : अखिलेश यादव

30 जनवरी, 2026 07:15 PM

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या की एक विशेष अदालत द्वारा सामूहिक दुष्कर्म मामले में सपा नेता मोईद खान को बरी किए जाने के फैसले के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें, साजिश से बड़ी 'सच्चाई' होती है। अयोध्या की विशेष पॉक्सो अदालत ने 2024 में 12 वर्षीय एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के एक चर्चित मामले में बृहस्पतिवार को सपा नेता मोईद खान को बरी कर दिया, जबकि उसके नौकर को 20 साल कारावास की सजा सुनाई।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले से जुड़ी बुलडोजर कार्रवाई की खबरें 'एक्स' पर साझा करते हुए एक पोस्ट में सवाल किया, "क्या 'भेदकारी भाजपा' के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे और उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे?" यादव ने कहा, "अपने ऊपर लगे मुकदमे तो सत्ताधीश हटवा सकते हैं, लेकिन जो पाप उन्होंने किए हैं, उनके मुकदमे ऊपरवाले की अदालत में लिखे जा रहे हैं। उससे वे कैसे बचेंगे? इतना अन्याय और पाप करके कोई सो कैसे सकता है?"

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "नाइंसाफी भाजपा सरकार की पहचान बन गई है। एकतरफा पक्षपातपूर्ण रवैया स्वयं में एक गुनाह होता है।" सपा प्रमुख ने कहा, "भाजपा राज में बुलडोजर नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है। भाजपा की सियासत जिस तरह नाइंसाफी कर रही है, अब उसकी हार सामने है।

भाजपाई अन्याय हारेगा।" उन्होंने कहा, "भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें: साजिश से बड़ी 'सच्चाई' होती है।" नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद अयोध्या प्रशासन ने मोईद खान की बेकरी और 'शॉपिंग कॉम्प्लेक्स' पर बुलडोजर चलाया था। उस समय इस कार्रवाई को 'त्वरित न्याय' के रूप में देखा गया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य