Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

भाजपा राज में ‘भ्रष्टाचार का ठोसीकरण' अर्थव्यवस्था की नयी अवधारणा है: अखिलेश

20 जनवरी, 2026 06:38 PM

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि सोने-चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि भ्रष्ट उपायों से अर्जित नकदी को बहुमूल्य धातुओं में बदलने की ‘‘भ्रष्ट भाजपाई अर्थव्यवस्था की नयी अवधारणा'' है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा राज में ‘‘भ्रष्टाचार का ठोसीकरण'' अर्थव्यवस्था की नयी अवधारणा है, जिसमें मूल्य बढ़ने से, मांग घटती नहीं बल्कि बढ़ जाती है। सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘भ्रष्ट-भाजपाई अर्थव्यवस्था की नयी अवधारणा।

भ्रष्टाचार का ठोसीकरण भ्रष्ट उपायों से कमाए गए, नकद धन को बहुमूल्य धातुओं में बदलना है।'' उन्होंने दावा किया कि बहुमूल्य धातुओं का मूल्य बढ़ने से घर-मोहल्लों, दुकान-बाजारों में चोरी, सेंधमारी, लूटपाट, राहजनी, छिनैती की घटनाएं बहुत बढ़ जाती हैं, जिसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे भाजपा राज में पहले से लचर पुलिस-व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है जिसके परिणामस्वरूप पुलिसिंग बेहद निष्क्रिय हो जाती है तथा अपराधी और भी ज़्यादा सक्रिय हो जाते हैं।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर विश्वास न हो तो एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की सहायता से इस मूल्य वृद्धि का विश्लेषण करा लिया जाए।'' मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के वायदा भाव में 16,438 रुपये या लगभग 6 प्रतिशत की तेजी आई और यह 3,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमतों में भी मजबूती आई और यह नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। फरवरी अनुबंध के लिए सोने का भाव 2,983 रुपये या 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सप्ताह एमसीएक्स पर सोने के भाव में 3,698 रुपये या 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन