Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत सात देशों के राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल करेगा बिहार का दौरा

02 नवंबर, 2025 01:07 PM

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सात देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य का दो दिवसीय दौरा करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल भारत की लोकतांत्रिक और चुनावी प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर समझने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही, ये राजनयिक बिहार में भाजपा के चुनाव अभियान का अवलोकन करेंगे।

'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को बिहार पहुंचेगा, जिसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से की गई थी।

भाजपा की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में जापान, इंडोनेशिया, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, यूके, भूटान और दक्षिण अफ्रीका के दूतावास और उच्चायोग के प्रतिनिधि शामिल हैं। ये राजनयिक वरिष्ठ भाजपा नेताओं से बातचीत करेंगे, अभियान गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि पार्टी मतदाताओं से कैसे जुड़ती है और बड़े पैमाने पर चुनाव अभियानों का कैसे प्रबंधन करती है।

अपने प्रवास के दौरान, राजनयिक पटना, नालंदा और गया के कई निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां वे रैलियों, प्रचार सभाओं और बूथ-स्तरीय समन्वय प्रयासों को देखेंगे। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रतिनिधिमंडल को पार्टी के डिजिटल कैंपेन, वॉलिटियर स्ट्रक्चर और चल रहे बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अभियान की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे।

सात देशों के राजनयिकों का बिहार दौरा 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को एक दिवसीय चुनाव प्रचार के लिए बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री लगातार दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली आरा में दोपहर 1.30 बजे और दूसरी नवादा में दोपहर 3.30 बजे होगी। शाम लगभग 5 बजे उनका पटना लौटने का कार्यक्रम है, जहां वे रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शाम 5.30 बजे, वे एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पटना में एक भव्य रोड शो में भाग लेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम