Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद 'धुरंधर' ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

07 अप्रैल, 2026 04:33 PM

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का पहला पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब फिल्म के पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' ने अवॉर्ड्स पर भी अपना कब्जा कर लिया है। फिल्म ने एक साथ अपने नाम 13 अवॉर्ड किए हैं। फिल्म ने अलग-अलग श्रेणियों में 13 अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म की धूम इस कदर रही कि लगभग हर श्रेणी में फिल्म नॉमिनेटेड थी और सबसे अहम अवॉर्ड्स अपने नाम किए। चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में 'धुरंधर' का जलवा देखने को मिला, जहां बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी 'धुरंधर' ने जीत लिया है। आदित्य धर के आधिकारिक बी62 स्टूडियो ने फिल्म को मिले अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी की है और पूरी टीम को इसका श्रेय भी दिया है।

यहां जानते हैं कि पहले फिल्म के खाते में कौन-कौन सी कैटेगरी के अवॉर्ड आए हैं। धुरंधर के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है, जबकि आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट डायलॉग राइटर का खिताब अपने नाम किया है।

अक्षय खन्ना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफर, शाश्वत सचदेव को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, शिवकुमार. वी को बेस्ट एडिटर, विकास नौलखा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, धुति रंजन साहो और उनकी टीम को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बिश्वजीत चटर्जी को बेस्ट साउंड डिजाइन, स्मृति चौहान को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और प्रीतिशील सिंह डिसूजा को बेस्ट हेयरस्टाइल और मेकअप का खिताब मिला है।

कुल मिलाकर सभी बड़ी कैटेगरी में धुरंधर ने बाजी मार ली है। हिंदी सिनेमा में एक ही मंच पर इतने सारे अवॉर्ड बहुत कम ही फिल्मों ने अपने नाम किए हैं। इससे पहले रणवीर सिंह की 'गली बॉय' ने भी साल 2020 में 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद इतने सारे अवॉर्ड की जीत का स्वाद चखना धुरंधर की पूरी टीम के लिए खुशी की बात है। कलेक्शन और सक्सेस को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 फिल्म धुरंधर और निर्देशक आदित्य धर के नाम रहा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद