Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस के 'सिंघम' : कभी असिस्टेंट डायरेक्टर थे रोहित शेट्टी, पिता से मिली 'एक्शन किंग' बनने की प्रेरणा

14 मार्च, 2026 07:06 PM

मुंबई : गोलमाल’, ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहलाते हैं। एक्शन से भरपूर सीन्स, ढिशूम ढिशूम और उड़ती गाड़ियां उनकी फिल्मों के पर्याय बन चुके हैं।

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फर्श से अर्श का सफर तय करने वाले रोहित शेट्टी के पिता ही उनकी प्रेरणा रहे। पिता एम.बी. शेट्टी के स्टंटमैन लाइफ और चोटों से भरे अनुभवों ने रोहित के मन में एक्शन के प्रति गहरा जुनून पैदा किया। बचपन में पिता को खून-खराबे और टांकों के साथ घर लौटते देखकर रोहित ने तय किया कि वे एक्शन फिल्में बनाएंगे, जो दर्शकों को रोमांच से भर दें। आज उनकी फिल्में करोड़ों कमाती हैं और एक्शन का नया मानक स्थापित करती हैं। 14 मार्च को जन्मे रोहित के पिता एम.बी. शेट्टी 1970-80 के दौर के मशहूर स्टंटमैन, एक्शन कोरियोग्राफर और विलेन थे। वहीं, उनकी मां रत्ना शेट्टी जूनियर आर्टिस्ट और स्टंट वुमन थीं, जिन्होंने हेमा मालिनी जैसी अभिनेत्रियों के लिए स्टंट डबल किए, जैसे 'सीता और गीता' में। रोहित महज 7-8 साल के थे जब 1982 में पिता की मौत हो गई।

परिवार पर गहरा आर्थिक संकट छा गया। मां ने अकेले संघर्ष किया और रोहित को भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का रास्ता दिखाया। 17 साल की उम्र में 1991 में रोहित ने 'फूल और कांटे' से करियर शुरू किया। वे निर्देशक कुकू कोहली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर बने। इसी फिल्म में अजय देवगन ने डेब्यू किया। रोहित-अजय की दोस्ती शुरू हुई, जो आगे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का आधार बनी। शुरुआती दिनों में रोहित ने 'हकीकत' में तब्बू की साड़ियां प्रेस कीं, काजोल के स्पॉट बॉय बने, 'सुहाग' में अक्षय कुमार के स्टंट डबल रहे। कई बार पैदल मीलों चलकर सेट पहुंचते थे और भूखे भी रहते थे। इसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। साल 2003 में 30 साल की उम्र में रोहित ने पहली फिल्म 'जमीन' डायरेक्ट की, लेकिन यह सफल नहीं हो पाई। इसके बाद उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया। लेकिन हार नहीं मानी।

साल 2006 में 'गोलमाल' आई, जिसने कॉमेडी में तहलका मचा दिया। 'गोलमाल' सीरीज आज भी सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में शुमार है। 2011 में 'सिंघम' ने रोहित को एक्शन का बादशाह बना दिया। इसके बाद 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिम्बा', 'सूर्यवंशी' और 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया। रोहित शेट्टी की फिल्में एक्शन, कॉमेडी और इमोशन्स का शानदार मिश्रण रही हैं। हालांकि, रोहित फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। वह स्टंट बेस्ड शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट कर चुके हैं और 'कॉमिडी सर्कस' में जज भी रहे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...