Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

03 अप्रैल, 2026 04:36 PM

नई दिल्ली : दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मारून कलर का पारंपरिक कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे है। वह अपने बेटे को गले लगाकर मुस्कुरा रहे हैं, और उनके चेहरे पर पिता का गर्व साफ झलक रहा है। वहीं अयान भी पारंपरिक आउटफिट में नजर आ रहे है और क्यूट पोज दे रहे है। पोस्ट के कैप्शन में अल्लू अर्जुन ने लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हैप्पी बर्थडे... मेरे चिन्नी बाबू।'
फैंस ने अल्लू अर्जुन के इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया और कमेंट्स में बेटे और पिता की जोड़ी की खूब तारीफ की।

अल्लू अयान, अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 3 अप्रैल 2014 को हुआ था और इस साल वह 12वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अयान अक्सर अपने पिता के सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आते रहते हैं । उनकी मासूमियत और प्यारे अंदाज ने सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता को बढ़ा दिया है।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई थी, जहां पहली ही नजर में अल्लू अर्जुन स्नेहा को दिल दे बैठे थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत शुरू की और नंबर एक्सचेंज किए, जिसके बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गया। उस समय स्नेहा अपनी पढ़ाई पूरी करके अमेरिका से लौटी थीं, जबकि अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे।

हालांकि, उनकी प्रेम कहानी में मुश्किलें भी कम नहीं थीं। जब शादी की बात आई, तो स्नेहा के पिता ने इस रिश्ते को मंजूरी देने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी अभिनेता से शादी करे। इसके बावजूद, अल्लू अर्जुन ने हार नहीं मानी और अपने रिश्ते के लिए डटे रहे। उनके परिवार और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी स्नेहा के परिवार को मनाने में अहम भूमिका निभाई। काफी प्रयास के बाद आखिरकार दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।

इसके बाद 6 मार्च 2011 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने शादी कर ली। आज यह जोड़ी दो बच्चों बेटा अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा के माता-पिता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री