Saturday, March 28, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

बिहार में गरजे MP CM मोहन, बोले- जब कांग्रेसी घर आएं तो पूछिए, भगवान कृष्ण के मंदिर का समर्थन करेंगे या नहीं

02 नवंबर, 2025 05:53 PM

भोपाल : बिहार विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मधुबनी और पटना जिलों में ताबड़तोड़ प्रचार किया। उन्होंने फुलरास और फतुहा विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों शीला कुमारी और रूपा कुमारी के समर्थन में रोड शो और जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा ‘जब कांग्रेसी घर आएं और कहें कि वे भगवान राम के भक्त हैं, तो उनसे पूछिए कि क्या वे मथुरा में भगवान कृष्ण के मंदिर का समर्थन करेंगे?’

डॉ. यादव ने कहा कि यह चुनाव ‘परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद’ की लड़ाई है। जनता के उत्साह से साफ है कि जब नतीजे आएंगे, तो एनडीए की बहनें विजयी होंगी। उन्होंने कहा कि ‘हमें संकल्प लेना चाहिए कि जब तक एक-एक वोट हमारे पक्ष में नहीं पड़ जाए, तब तक शांति से नहीं बैठेंगे।’ सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और कर्मठ लोगों को भारत रत्न दिया, जबकि कांग्रेस ने भारत रत्न अपने ही खानदान में बांटे। उन्होंने कहा ‘नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी को भारत रत्न दिया गया, जबकि मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जैसे जननायकों को सम्मान दिया।’ उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि एनडीए की सरकार ही बहनों, किसानों और गरीबों के हित में काम कर रही है। ‘कांग्रेस ने जब बहनों के लिए 10 हजार की योजना देखी, तो छाती पीटने लगी, क्योंकि उसे जनता के हित से नहीं, अपने वोट बैंक से मतलब है,’ उन्होंने कहा। सीएम यादव ने बिहार की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि ‘मधुबनी नाम सुनते ही मन प्रसन्न हो जाता है। यहां की पेंटिंग और राजसी पाग सोने-चांदी के मुकुट को भी फीका कर देती है।’ उन्होंने माताओं-बहनों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा।

डॉ. यादव ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण एनडीए सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। ‘कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब मंदिर बना, तो हिंदू-मुस्लिम सभी ने मिलकर जश्न मनाया।’ उन्होंने कहा ‘अब कांग्रेस से कहिए कि अगर उनमें हिम्मत है तो मथुरा में मंदिर निर्माण का समर्थन करें। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वे सिर्फ वोट के भूखे हैं।’ सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को पुनर्जीवित किया और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया। उन्होंने उदाहरण दिया कि ‘उज्जैन का महाकाल लोक बनने के बाद वहां 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। अब बिहार में माता सीता से जुड़े स्थलों को भी भव्य तीर्थ बनाया जाएगा।’ अंत में उन्होंने कहा ‘हमारी पार्टी सबका साथ-सबका विकास बोलती ही नहीं, बल्कि उसे निभाती भी है। मैं यदुवंश से हूं, लेकिन पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। यही एनडीए की असली ताकत है सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी।’

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी