Saturday, March 28, 2026
BREAKING
'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी Investors Lose: ग्लोबल टेंशन से भारतीय बाजार धराशायी, एक महीने में निवेशकों के डूबे 41 लाख करोड़ RBI लाएगा E-Cheque! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

राष्ट्रीय

बिहार में कुछ बचा नहीं, ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी ने हरियाणा का मुद्दा गढ़ा : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

05 नवंबर, 2025 09:43 PM

नई दिल्ली:  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया है। इस बार उन्होंने हरियाणा के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिहार में कुछ बचा नहीं, ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है।

राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "पिछले संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी, एक महिला की तस्वीर टी-शर्ट पर छपवाकर पूरे संसद परिसर में घूमते रहे और उसके नाम को उछाला। शाम तक उस महिला ने ही राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई। और अब, अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फिर से प्रेस वार्ता कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "बिहार में मतदान है, लेकिन आज राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे थे। इससे साफ है कि बिहार में तो मुद्दा बचा ही नहीं, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है।"

केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, "2004 के चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल भाजपा और एनडीए को जिता रहे थे, लेकिन मतगणना के नतीजों में एनडीए हार गई। हमने परिणाम को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। लोकतंत्र में जीत और हार, दोनों को स्वीकार करना पड़ता है। लेकिन एग्जिट पोल जब कांग्रेस के पक्ष में होता है, तब वाहवाही करते हैं और जब विरोध में जाता है, तब मीडिया को गाली देते हैं।"

इस दौरान, किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा की टिप्पणी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हरियाणा में चुनाव चल रहा था, तब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने खुद कहा था कि कांग्रेस वहां नहीं जीत पाएगी, क्योंकि उसके अपने नेता ही पार्टी को हराना चाहते हैं। इसके बाद कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री ने इस्तीफा देकर साफ कहा कि कांग्रेस हरियाणा में इसलिए हारी क्योंकि उसके नेता ही जमीन पर काम नहीं कर रहे थे।"

उन्होंने एक और उदाहरण देते हुए कहा, "कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने माना कि पार्टी में ग्रासरूट स्तर पर तालमेल ही नहीं है।" किरेन रिजिजू ने सवाल दागते हुए कहा कि फिर कांग्रेस कैसे जीत सकती है? उन्होंने कहा, "उनके अपने नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस अपनी वजह से हारी है, जबकि राहुल गांधी का ये कहना कि वो वोट चोरी से हारे, इस पर आखिर कौन भरोसा करेगा?"

किरेन रिजिजू ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कभी 'जेन-जी' को उकसाने की बात करते हैं। कभी वे देश को बदनाम करने का खेल खेलते हैं। वे देशविरोधी ताकतों के साथ मिले हुए हैं और उनके साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी