Saturday, March 28, 2026
BREAKING
'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी Investors Lose: ग्लोबल टेंशन से भारतीय बाजार धराशायी, एक महीने में निवेशकों के डूबे 41 लाख करोड़ RBI लाएगा E-Cheque! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

राष्ट्रीय

बिहार: पहले चरण का मतदान गुरुवार को, सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित कई नेताओं के भविष्य का होगा फैसला

05 नवंबर, 2025 09:41 PM

पटना बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के 121 सीटों के 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य को तय करेंगे। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी मतदाता तय करेंगे जो चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं। ‎

‎पहले चरण चुनाव में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से एनडीए के 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से भाजपा के 48 उम्मीदवार जबकि जदयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है।

जबकि महागठबंधन की ओर से इस चरण में राजद के 73, कांग्रेस के 24, भाकपा माले के 14, वीआईपी के पांच, माकपा के तीन और भाकपा के पांच सहित इंडियन इंकलाब पार्टी (आईआईपी) के तीन उम्मीदवारों का भविष्य मतदाता तय करेंगे। ‎ ‎

पहले चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी है। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और तेजस्वी यादव की किस्मत भी गुरुवार को मतदाता तय करेंगे। ‎ ‎

बताया गया कि इस चरण में 14 मंत्री भी उम्मीदवार हैं। पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना और भोजपुर जिलों में मतदान होना है।

पहले चरण के मतदान में कई पार्टियों के अध्यक्षों के भी भविष्य तय होंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार से चुनावी मैदान में हैं जबकि रालोमो के अध्यक्ष मदन चौधरी पारू से और आईआईपी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता सहरसा से चुनावी मैदान में हैं। ‎

‎इसके अलावा इस चरण के चुनाव में कई चर्चित चेहरों के राजनीतिक भविष्य तय होंगे। इनमें लोकगायिका मैथिली ठाकुर, शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब, परसा से पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती करिश्मा राय शामिल हैं। ‎ ‎

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि कई क्षेत्रों में जन सुराज और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी पूरा जोर लगा रहे हैं। ‎ ‎

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी