Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

बिहार के उपमुख्यमंत्री का चौकाने वाला बयान - कांग्रेस की वजह से नेपाल में शुरु हुई हिंसा

11 सितंबर, 2025 07:27 PM

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नेपाल में जारी हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के लिए एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नेपाल में हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियों जिम्मेदार हैं। उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि अगर नेपाल और पाकिस्तान भारत का हिस्सा होते, तो वे भी आज भारत की तरह शांतिपूर्ण और समृद्ध होते।

क्या बोले सम्राट चौधरी?
सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा,"नेपाल में जो अराजकता और हिंसा फैल रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस की पुरानी गलतियां हैं। अगर नेपाल और पाकिस्तान को भारत से अलग न किया गया होता, तो आज ये देश भी भारत की तरह ही विकास और शांति के रास्ते पर होते। कांग्रेस की नीतियों ने न सिर्फ इन देशों को अलग किया, बल्कि इसका असर भारत की सुरक्षा और स्थिरता पर भी पड़ रहा है।"

नेपाल में हिंसा फैलने की वजह-
नेपाल में पिछले कुछ समय से Gen-Z आंदोलन चल रहा है, जिसकी शुरुआत सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में हुई थी। यह आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति आवास और मंत्रियों के घरों को निशाना बनाया है। इस हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। बढ़ते दबाव के कारण नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे वहां राजनीतिक संकट और गहरा गया है।

कांग्रेस पर आरोप
सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की नीतियों को न सिर्फ नेपाल की अस्थिरता के लिए जिम्मेदार ठहराया, बल्कि यह भी कहा कि इन नीतियों ने भारत के पड़ोसियों में अराजकता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस "ऐतिहासिक सच्चाई" को समझें और कांग्रेस को इन गलतियों के लिए जवाबदेह ठहराएं।

भारत - नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
नेपाल की इस अस्थिरता का सीधा असर भारत पर भी दिख रहा है। नेपाल सीमा के साथ लगते बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल और किशनगंज शामिल हैं। सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की तैनाती बढ़ा दी गई है और 'मैत्री पुल' पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस तनावपूर्ण माहौल के कारण नेपाल की सीमा से लगे इलाकों में ट्रकों की 5 किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं और कई यात्री भी फंसे हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित